Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने थामा आप का दामन

शगुन कश्यप | चंडीगढ़
आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने संगठन विस्तार अभियान को नई गति देते हुए विभिन्न विंगों में संगठनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया। इस दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। एससी विंग और ऑटो विंग की बैठकों में भाजपा और कांग्रेस से जुड़े कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
चंडीगढ़ के प्रभारी जरनैल सिंह की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शहदाब राठी ने नई राज्य कार्यकारिणी की घोषणा की। नई टीम में आशु चौधरी, मुर्तज़ा और हाजी कादिर को उपाध्यक्ष, इमरान कुद्दूसी को राज्य महासचिव, राशिद राणा, अरमान खान, गुफरान अहमद, नदीम अहमद और मोहम्मद आशिफ अब्बासी को सचिव, नदीम सलमानी, दिलनवाज़, मिर्ज़ा, मज़हर खान और वसीम अहमद चंद को संयुक्त सचिव, ज़मीर मलिक को कोषाध्यक्ष और रेहान खान को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।
इसी क्रम में एससी विंग की बैठक प्रदेश अध्यक्ष देशराज के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में कई लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कांग्रेस एससी विंग के वाइस प्रधान अश्वनी कुमार ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। बैठक में अनुसूचित जाति समाज के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा हुई।
ऑटो विंग के अध्यक्ष अनिल की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। बैठक में ऑटो चालकों की समस्याओं, उनके हितों और संगठन को मजबूत बनाने के मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पार्टी मेहनतकश वर्ग के हितों की आवाज़ उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.