Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बरसात में वायरल बीमारियों का कहर — सर्दी, जुकाम.. डॉक्टरों ने दी सतर्कता बरतने की सलाह

Chamba, 8 July-बरसात का मौसम जहां लोगों को राहत देता है वहीं दूसरी ओर कई तरह की वायरल बीमारियाँ भी इस मौसम में पैर पसारने लगती हैं। जिला चंबा के तीसा नागरिक अस्पताल में इन दिनों सर्दी, जुकाम, बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या में लगातार इज़ाफा देखा जा रहा है। अस्पताल में हर रोज़ 150 से 200 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें से लगभग 20 मरीज केवल बरसात जनित वायरल बीमारियों के होते हैं।

अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, पीने का पानी उबालकर पिएं और घर का बना ताज़ा खाना ही खाएं। इसके साथ ही बाहर का कटे-फटे फल या सड़क किनारे का खाद्य पदार्थ खाने से बचें।


बरसात में पानी के माध्यम से संक्रमण फैलने का खतरा सबसे अधिक होता है। ऐसे में हाथों की सफाई पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। डॉक्टरों की मानें तो नियमित रूप से साबुन से हाथ धोना, साफ पानी का सेवन और संतुलित आहार इन बीमारियों से बचाव में मददगार है।

डॉक्टर ऋषि पुरी, खंड चिकित्सा अधिकारी, 

“बरसात के मौसम में वायरल इंफेक्शन के मामले बढ़ना आम बात है। इस समय अस्पताल में हर दिन करीब 20 मरीज ऐसे आ रहे हैं जिन्हें सर्दी, जुकाम, बुखार या डायरिया की शिकायत है। हम लोगों से अपील करते हैं कि बरसात के इस मौसम में ज्यादा सतर्क रहें — पानी को उबालकर ही पिएं, बाहर का खाना अवॉइड करें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।”

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.