Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नई फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह का धमाकेदार एक्शन अवतार, प्रोमो और रिलीज डेट का हुआ खुलासा

8 July, 2025

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर बड़े पर्दे पर धांसू वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ का पहला लुक और प्रोमो हाल ही में उनके 40वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया। इस लुक में रणवीर गुस्से और गंभीरता से भरपूर अवतार में नजर आ रहे हैं, जो दर्शकों को चौंका रहा है।

फिल्म में रणवीर के साथ अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे मंझे हुए कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का प्रोमो दमदार एक्शन दृश्यों और रहस्यमय माहौल से भरपूर है, जिससे यह साफ है कि ‘धुरंधर’ रणवीर के करियर की एक अनोखी और चुनौतीपूर्ण फिल्म होने वाली है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म के प्रोमो में एक खास धुन शामिल है जिसे संगीतकार शाश्वत ने तैयार किया है। इस गाने में पॉपुलर सिंगर जैस्मीन सैंडलस की आवाज सुनाई देती है और नए उभरते कलाकार हनुमानकाइंड ने भी इसमें योगदान दिया है।

रणवीर सिंह की पिछली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ साल 2023 में रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी, अंजलि आनंद और जया बच्चन ने अभिनय किया था। अब ‘धुरंधर’ के साथ रणवीर एक बार फिर दर्शकों को रोमांचित करने को तैयार हैं।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - करनाल बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े हमला, नकाबपोश बदमाशों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा

अमृतसर में गुरुद्वारे से माथा टेककर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त घायल

Summer express, अमृतसर । अमृतसर के चाटीविंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव चीते कलां में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। युवक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर लौट रहा था, तभी उस पर गोलियां चला दी गईं। इस हमले में उसके साथ मौजूद दोस्त रणजीत सिंह भी गोली लगने...

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा :आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट ,60 से अधिक ट्रेनें रद्द

Summer express, नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब के अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने से तटीय राज्यों में खतरा बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है और विशाखापत्तनम से करीब 300 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके 28 अक्टूबर की...

हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम घोषित, 27 जिलों के अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश पदाधिकारियों और सभी 27 जिलों के अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। नई कार्यकारिणी में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ मंत्री नियुक्त किए गए हैं। टीम में सिख और जैन समुदाय के नेताओं को भी प्रमुखता दी गई है। संगठनात्मक नियुक्तियों के...

पानीपत की गुप्ता फैक्ट्री में भीषण आग, एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत

Summer express, पानीपत। हरियाणा के पानीपत में मंगलवार तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल के...

मानेसर के नवादा गांव में गंदे नाले की दुर्गंध से ग्रामीण परेशान, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं

Summer express, मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र के नवादा गांव में औद्योगिक इकाइयों के गंदे पानी की निकासी के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से बनाया गया नाला ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। नाले से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास के मकानों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.