Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिशा बैठक में अधिकारियों पर भड़के कार्तिकेय शर्मा, बीच में छोड़ी बैठक  

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | अंबाला में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में उस समय माहौल गर्म हो गया, जब विकास कार्यों में देरी और अधिकारियों की लापरवाही को लेकर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कड़ा रुख अपनाया। बैठक के दौरान अधूरे विकास कार्यों की जानकारी मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और कार्रवाई के निर्देश देते हुए नाराजगी में बैठक बीच में ही छोड़ दी।

दिशा (DISHA) की बैठक में अंबाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी और राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान सांसद निधि क्षेत्र विकास योजना के तहत स्वीकृत कई कार्य समय पर पूरे नहीं होने का मामला सामने आया। इस पर सांसद कार्तिकेय शर्मा ने अधिकारियों से जवाब-तलब किया और विकास कार्यों में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की स्पष्ट मंशा है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। लेकिन कुछ अधिकारियों की कार्यशैली के कारण विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्रभावित हो रहा है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बैठक के दौरान सांसद ने एक अधिकारी के कार्यों पर असंतोष जताते हुए उसके तबादले के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि विकास कार्यों में लापरवाही और जनता से जुड़े मामलों में ढिलाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक छोड़ने के बाद मीडिया से बातचीत में सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि जो अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में भी अधिकारियों का रवैया नहीं बदला तो वे संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

उन्होंने कहा कि जनता के विकास से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार्य नहीं है और सभी विभागों को जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा। सांसद ने अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर लंबित परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश भी दिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 20 नवंबर से धर्मशाला में फिजिकल टेस्ट,23 हजार से अधिक अभ्यर्थी लेंगे भाग 

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत जिला कांगड़ा में शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीईटी और पीएसटी) 20 नवंबर से शुरू होंगे। धर्मशाला स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में 1 दिसंबर तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 23,145 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इनमें 17,477 पुरुष और 5,668 महिला अभ्यर्थी...

पटियाला में टोल कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, बोनट पर घसीटकर चालक फरार

Summer express, पटियाला। पंजाब के पटियाला जिले में धरेड़ी जट्टां टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि चालक ने टोल बैरियर तोड़ते हुए कर्मचारी को टक्कर मारी, जिससे वह उछलकर कार के बोनट पर जा गिरा। इसके...

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण स्थल पर भीषण आग, पांच लोगों की मौत; कई वाहन जलकर राख

Summer express,आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में शनिवार सुबह सड़क निर्माण स्थल पर आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा डंपर ट्रक में डीजल भरने के दौरान हुआ। आग ने देखते ही देखते पास खड़े अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट...

कोल डैम में बढ़ेगा पर्यटन का रोमांच,स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

ऐहन से तत्तापानी तक 35 किलोमीटर क्षेत्र में शुरू होंगी जल क्रीड़ा गतिविधियां स्पीड बोट, जेट स्की, बनाना बोट और मिनी क्रूज से पर्यटकों को मिलेगा रोमांचक अनुभव शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला मंडी के ऐहन में कोल डैम जलाशय में साहसिक जल क्रीड़ा गतिविधियों...

धर्मशाला में AAP के जिला कार्यालय का उद्घाटन, 2027 के चुनाव में सभी 68 सीटों पर उतरेगी पार्टी

ऋतुराज गोविंद झा का दावा- 20 हजार से अधिक लोग जुड़े, अगले महीने कई बड़े नेता थाम सकते हैं AAP का दामन Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को धर्मशाला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.