Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा,निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु राम के चरणों में श्रद्धालुओं द्वारा आस्था के साथ चढ़ाई गई धनराशि की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिन लोगों पर थी, उन्हीं पर चोरी के आरोप लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि 40 दिनों में 70 बार चोरी की घटनाएं सामने आई हैं, जो व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक अनियमितता का मामला नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा गंभीर विषय है। इसलिए इसकी जांच केवल एसआईटी नहीं बल्कि किसी सिटिंग जज की निगरानी में करवाई जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर से चंदा एकत्र किया गया और भाजपा ने राम मंदिर के मुद्दे पर राजनीति करते हुए सत्ता हासिल की, लेकिन अब इस मामले पर जवाब देने से बच रही है। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा देश की जनता के साथ धोखा कर रही है और पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच होनी चाहिए।

नरेश चौहान ने कहा कि देश में भगवान राम को मानने के लिए किसी को भाजपा से प्रमाण पत्र लेने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भाजपा को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ राम मंदिर और हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि अब राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत रॉय  भी कह रहे हैं कि उनका मुंह न खुलवाया जाए।वहीं भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ चार्जशीट लाने के सवाल पर नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा को चार्जशीट लाने से कौन रोक रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर होता यदि भाजपा प्रदेश हितों और जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करती। लेकिन चार्जशीट की राजनीति भाजपा के भीतर चल रहे गुटबाजी के संकेत देती है। उन्होंने भाजपा से केवल विरोध की राजनीति छोड़कर सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विपक्ष बंटा हुआ और मुद्दा विहीन है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.