Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चढ़ावा चोरी: 23 गणना कर्मचारियों का इस्तीफा

अयोध्या। श्री राम मंदिर में चढ़ावे के कथित चोरी प्रकरण के बीच नया घटनाक्रम सामने आया है। चढ़ावे की गणना करने वाले 23 कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि घटना के बाद चढ़ावे में 10 और 20 रुपये के नोटों की संख्या काफी बढ़ गई है, जबकि 500 रुपये के नोट पहले की तुलना में काफी कम आ रहे हैं। इससे नकदी की गिनती में अधिक समय लग रहा है और कार्यभार बढ़ गया है। कर्मचारियों के अनुसार पहले 500 रुपये के नोटों की 70-80 गड्डियां तैयार हो जाती थीं, जबकि अब मुश्किल से 15 गड्डियां बन पा रही हैं। इसके साथ ही पहले दो शिफ्टों में होने वाला कार्य अब सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक एक ही शिफ्ट में कराया जा रहा है। हालांकि वेतन में कोई वृद्धि नहीं की गई है। इस्तीफों के बाद अब गणना कार्य के लिए केवल 13 कर्मचारी ही बचे हैं।

सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को करेगा सुनवाई..
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण से जुड़ी तीन याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सीबीआई जांच, विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन तथा मंदिर में दान प्रबंधन की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग रखी गई है।
जनकपुर से भी जताई गई चिंता: नेपाल के जनकपुर स्थित जानकी मंदिर के महंत रोशन दास ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के किसी मंदिर में ऐसी घटना पहले कभी नहीं सुनी। उन्होंने बताया कि सावन माह में जनकपुर से श्रद्धालुओं का एक प्रतिनिधिमंडल अयोध्या जाकर दर्शन करेगा और अपनी संवेदना प्रकट करेगा। उधर, राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने अयोध्या पहुंचकर निर्माण कार्य की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों व ट्रस्ट सदस्यों के साथ बैठक की।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.