Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला के संजौली में फिर भूस्खलन, कई मकानों पर मंडराया खतरा

Summer express, संजू ,शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार तड़के संजौली कॉलेज के समीप बोथवेल क्षेत्र में एक बार फिर बड़ा भूस्खलन हो गया। सुबह करीब चार बजे हुए इस हादसे से इलाके में दहशत फैल गई। घटना के समय अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे। राहत की बात यह रही कि इस भूस्खलन में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई रिहायशी मकान खतरे की जद में आ गए हैं।

जानकारी के अनुसार, संजौली कॉलेज की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा खिसक गया। इससे सड़क के नीचे का ढांचा ढहकर नीचे स्थित मकानों की ओर आ गया। भूस्खलन के कारण मकानों तक पहुंचने वाला रास्ता भी बीच से टूट गया, जिससे स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि भूस्खलन के चलते तीन से चार इमारतों पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि लगातार बारिश जारी रही तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सुरक्षा उपाय करने और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने की मांग की है।

गौरतलब है कि इसी स्थान पर 28 जून 2025 को भी भीषण भूस्खलन हुआ था। उस दौरान पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें रिहायशी मकानों में घुस गई थीं, जिससे कई बच्चे और महिलाएं घरों में फंस गए थे। प्रशासन ने उस समय राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला था।

लगातार दूसरी बार उसी स्थान पर हुए भूस्खलन ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोग किसी बड़े हादसे की आशंका जता रहे हैं और संवेदनशील क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्र का आकलन किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.