Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में सुरक्षित सफर के लिए ‘रीचसेफ एचपी’ मोबाइल ऐप शुरू, ऊना पुलिस ने की डाउनलोड करने की अपील

Summer express, राकेश ,ऊना। हिमाचल प्रदेश में सड़क यात्राओं को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से ‘रीचसेफ एचपी’ मोबाइल ऐप शुरू किया गया है। यह ऐप अब गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। जिला पुलिस ऊना ने प्रदेशवासियों और यात्रियों से इस ऐप को डाउनलोड कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग देने की अपील की है।

पुलिस के अनुसार, इस मोबाइल ऐप के माध्यम से यात्रियों को सड़कों की वास्तविक समय की स्थिति, मार्ग से जुड़े सुरक्षा संबंधी अलर्ट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल फोन के जरिए सड़क पर मौजूद गड्ढों, भूस्खलन, जाम, दुर्घटना या अन्य अवरोधों की सूचना भी साझा कर सकेगा। इससे अन्य यात्रियों को समय रहते जानकारी मिलेगी और वे सुरक्षित मार्ग का चयन कर सकेंगे।

जिला पुलिस का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाना है। आम नागरिकों की भागीदारी से सड़क संबंधी सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान होगा, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी और आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में भी सहायता मिलेगी।

ऊना पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे रीचसेफ एचपी मोबाइल ऐप केवल गूगल प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें। किसी भी फर्जी मोबाइल ऐप या एपीके फाइल के माध्यम से इसे डाउनलोड करने से बचें, ताकि साइबर ठगी, व्यक्तिगत जानकारी की चोरी और अन्य ऑनलाइन सुरक्षा संबंधी जोखिमों से सुरक्षित रहा जा सके।

जिला पुलिस ने कहा कि अधिक से अधिक लोग इस डिजिटल पहल से जुड़ें और हिमाचल प्रदेश में प्रत्येक यात्रा को सुरक्षित, सुविधाजनक और जिम्मेदार बनाने के अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.