Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिजली संकट से भड़के लोगों का प्रदर्शन, जेई से धक्का-मुक्की और हंगामा

Summer express,अनिल मंगला ,फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के पल्ला थाना क्षेत्र स्थित इस्माइलपुर में लगातार चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज लोगों का गुस्सा देर शाम सड़क पर फूट पड़ा। सैकड़ों स्थानीय निवासियों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर बिजली विभाग और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रदर्शन के दौरान माहौल और तनावपूर्ण हो गया। इस बीच एक महिला ने मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) पर अभद्र व्यवहार और गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया, जिसके बाद वहां मौजूद महिलाओं ने जेई का घेराव कर धक्का-मुक्की की। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

हालांकि, जेई शिवकुमार ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि वह लोगों की बिजली संबंधी शिकायतें सुनने और समाधान के लिए मौके पर पहुंचे थे। उनके अनुसार कुछ लोगों ने गुस्से में उनके साथ दुर्व्यवहार किया और बेबुनियाद आरोप लगाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले चार दिनों से इलाके में बिजली आपूर्ति लगातार बाधित है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। बिजली नहीं होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है और कई परिवारों को पीने का पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि भीषण उमस के बीच छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात में नींद पूरी नहीं हो पा रही है और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर विरोध किया। जब पुलिस अधिकारियों ने जेई को वहां से सुरक्षित निकालने का प्रयास किया तो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और कहा कि जब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होगी और आरोपों की जांच कर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उन्हें जाने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक बहस होती रही।

कई घंटे तक चले हंगामे और सड़क जाम के कारण यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाया और जल्द बिजली आपूर्ति सामान्य कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया और यातायात दोबारा सुचारु हो सका।

पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और समझाइश के बाद जाम खुलवाया। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की टीम क्षेत्र में आपूर्ति बहाल करने का कार्य कर रही है। वहीं, जेई पर लगाए गए आरोपों के संबंध में नियमानुसार जांच की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.