Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टांगरी नदी का बढ़ा जलस्तर: निचले इलाकों में घुसा पानी, घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग

Summer express,अंकुर कपूर , अंबाला। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब हरियाणा के मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। अंबाला छावनी में टांगरी नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद नदी का पानी आसपास के निचले क्षेत्रों में पहुंच गया, जिससे कई घर जलमग्न हो गए। अचानक पानी भरने से लोगों को अपना सामान समेटने तक का पूरा मौका नहीं मिला और कई परिवार सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हो गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, टांगरी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा और देखते ही देखते पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया। कई परिवार अपने जरूरी सामान के साथ घर छोड़कर ऊंचे स्थानों और सुरक्षित जगहों पर पहुंच गए, जबकि भारी मात्रा में घरेलू सामान पानी में खराब हो गया। लोगों का कहना है कि टांगरी नदी पहले भी कई बार तबाही मचा चुकी है और इस बार भी पुराने बाढ़ जैसे हालात बनने से वे दहशत में हैं।

पीड़ित अनिल ने बताया कि पानी इतनी तेजी से घरों में घुसा कि सामान निकालने का भी पर्याप्त समय नहीं मिला। उन्होंने किसी तरह जरूरी सामान को सुरक्षित किया और परिवार के साथ एक दुकान में अस्थायी रूप से शरण लेनी पड़ी। उनका कहना है कि घर में रखा काफी सामान पानी में खराब हो गया है और भविष्य को लेकर चिंता बनी हुई है।

टांगरी नदी के किनारे रहने वाली नीलम ने बताया कि उनके पति लंबे समय से बीमार हैं। जैसे ही पानी घर की ओर बढ़ा, उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपने पति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान घर में रखा काफी सामान पानी की भेंट चढ़ गया। उन्होंने बताया कि जो सामान बचाया जा सका, उसे लेकर परिवार फिलहाल ऊंचे स्थान पर रह रहा है, लेकिन लगातार बदलते मौसम को देखते हुए अभी भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए नदी किनारे रहने वाले लोगों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से राहत एवं बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने और संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। वहीं प्रशासन भी हालात पर नजर बनाए हुए है और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कोटखाई में गैस संकट पर भाजपा का हल्ला-बोल, प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम

Summer express/शिमला /संजू -:कोटखाई में रसोई गैस की अनियमित सप्लाई को लेकर लोगों की परेशानी अब सियासी मुद्दा बन गई है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें, घंटों इंतजार और इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं का खाली हाथ लौटना—इन समस्याओं को लेकर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को भाजपा नेता...

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

Summer express/कांगड़ा, राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं। कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है। वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई...

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम  पूरा करने के निर्देश

Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का...

अशोक अरोड़ा का सरकार पर हमला, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की मांग

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से तत्काल बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों के साथ बातचीत करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से चल...

पंचकूला-सहारनपुर हाईवे के पास युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Summer express, यमुनानगर। पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर रुहला खेड़ी गांव के पास बुधवार सुबह खेतों में पानी की डोल से करीब 30 से 32 वर्षीय युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के शरीर पर केवल अंतःवस्त्र थे, जबकि आसपास उसके अन्य कपड़े नहीं मिले। उसके गले में मंगलसूत्र और पैरों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.