Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डेराबस्सी में नकली आयुर्वेदिक दवाइयां और तेल बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

गुरमीत सिंह | डेराबस्सी
डेराबस्सी के बरवाला रोड स्थित हंसा पार्क में एक बड़े नकली आयुर्वेदिक दवाइयों के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। जानकारी के अनुसार, उसी फैक्ट्री का ड्रग लाइसेंस पहले ही 1 जून 2026 को रद्द कर दिया गया था, फिर भी वहां चोरी-छिपे नकली ब्रांडेड आयुर्वेदिक दवाइयां और तेल तैयार किए जा रहे थे।
विभागने पुलिस के साथ मिल कर उस फैक्ट्री पर छापा मारा, भारी मात्रा में नकली माल जब्त किया और फैक्ट्री को सील कर दिया। पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने बताया कि वहां ‘नूरानी तेल’ और ‘राहत’ ब्रांड के नकली उत्पाद बनाए और बेचे जा रहे थे। शिकायत उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के भगवानपुर में स्थित औपचारिक रूप से पंजीकृत आयुर्वेदिक कंपनी ‘राहत हर्बल रेमेडीज’ के प्रोडक्शन मैनेजर द्वारा दर्ज करवाई गई थी।
शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने कंपनी के असली उत्पादों के नाम, लोगो, पैकेजिंग और लेबल की हू-ब-हू नकल कर बाजार में नकली दवाइयाँ सप्लाई कीं, जिससे कंपनी के ट्रेडमार्क और कॉपीराइट का उल्लंघन होने के साथ-साथ आम लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा भी दांव पर लग गई। जांच में यह भी सामने आया कि फैक्ट्री का ड्रग लाइसेंस 1 जून 2026 से ही निलंबित था, बावजूद इसके आरोपी गैरकानूनी रूप से कार्य चला रहे थे। प्राप्त शिकायत के बाद ड्रग इंस्पेक्टर जोती बब्बर ने पुलिस पार्टी व कंपनी अधिकारियों के साथ छापा मारा। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकली दवाइयाँ और तेल बरामद किए गए और फैक्ट्री को तत्काल सील कर दिया गया। कॉपीराइट/ट्रेडमार्क उल्लंघन के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कई संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, जिनमें लाफिया, अरशद, सोनिका और पियूष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी जिरकपुर और आस-पास के इलाकों के निवासी हैं और यह गिरोह अन्य बड़े शहरों तक अपनी सप्लाई लाइन चला रहा था।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.