Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल नागरिक अस्पताल में 5 घंटे बिजली गुल, ICU सेवाएं प्रभावित

Summer express, राकेश कुमार शर्मा , करनाल। करनाल के नागरिक अस्पताल में देर रात करीब चार से पांच घंटे तक हुई अघोषित बिजली कटौती से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गईं। ट्रॉमा सेंटर, आईसीयू, प्रसूति वार्ड और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में बिजली नहीं होने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच नवजात शिशुओं को लेकर परिजन वार्डों के बाहर इंतजार करते नजर आए, जबकि गंभीर मरीजों को एहतियात के तौर पर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया।

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डॉ. दीपक गोयल ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से बिना किसी पूर्व सूचना के लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं। उन्होंने कहा कि सीएमओ सहित अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी पूरी रात ट्रॉमा सेंटर, आईसीयू और अन्य क्रिटिकल वार्डों की लगातार निगरानी करते रहे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन वेंटिलेटर और अन्य गंभीर मरीजों को सुरक्षित इलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

डॉ. गोयल ने बताया कि बिजली विभाग ने जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है। यदि बिजली बहाल होने में और देरी होती है तो अस्पताल प्रशासन निजी जनरेटर की व्यवस्था करेगा, ताकि मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की रुकावट न आए। उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसी संवेदनशील संस्था में बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति से निपटने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बिजली कटौती की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी, जिसके कारण समय रहते वैकल्पिक इंतजाम करना संभव नहीं हो सका। वहीं, बिजली विभाग की ओर से भी अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इतनी लंबी बिजली कटौती किस कारण की गई।

बिजली संकट का सबसे अधिक असर प्रसूति वार्ड में देखने को मिला। परिजनों ने बताया कि कई घंटों तक बिजली नहीं रहने से गर्मी के कारण मरीजों और नवजात शिशुओं को काफी परेशानी हुई। एक महिला के परिजन ने बताया कि उनकी गर्भवती बहू का ऑपरेशन होना था, लेकिन बिजली गुल होने से उपचार प्रक्रिया प्रभावित हुई। परिजनों ने अस्पताल में इतनी लंबी बिजली कटौती पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील संस्थानों के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.