Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में तहबाजारियों का विरोध तेज, वैकल्पिक बाजार पर जताया अविश्वास, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू -:राजधानी शिमला में नगर निगम प्रशासन और तहबाजारियों के बीच चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद लोअर बाजार की सड़कें पहले से अधिक खुली और व्यवस्थित दिखाई दे रही हैं, लेकिन इस कार्रवाई से सैकड़ों रेहड़ी-फड़ी संचालकों की आजीविका प्रभावित हुई है। पिछले करीब एक सप्ताह से कारोबार ठप होने से नाराज तहबाजारियों ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान वेंडर्स ने आरोप लगाया कि नगर निगम के कर्मचारी बिना पर्याप्त समय दिए उनका सामान जब्त कर रहे हैं, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे प्रशासन के साथ टकराव नहीं चाहते, लेकिन उन्हें ऐसा विकल्प भी स्वीकार नहीं है जहां उनका रोजगार पूरी तरह खत्म हो जाए। तहबाजारियों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन द्वारा आजीविका भवन में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को नकारते हुए कहा कि यह स्थान व्यापार के लिहाज से उपयुक्त नहीं है। उनका कहना है कि वहां ग्राहकों की आवाजाही बेहद कम है और ऐसे में दुकान लगाने का कोई आर्थिक लाभ नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि पहले से मौजूद कई दुकानदार भी वहां पर्याप्त कारोबार नहीं कर पा रहे हैंतहबाजारियों ने स्पष्ट किया कि वे सड़क किनारे बैठने के पक्ष में नहीं हैं और यदि प्रशासन उन्हें ऐसा स्थान उपलब्ध कराता है जहां ग्राहक आसानी से पहुंच सकें, तो वे वहां जाने के लिए तैयार हैं। प्रदर्शनकारियों ने सुझाव दिया कि सब्जी मंडी क्षेत्र में प्रस्तावित मॉल परियोजना या पुरानी तिब्बती मार्केट में उनके लिए स्थायी स्थान उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनका रोजगार सुरक्षित रह सके।

वेंडर्स ने यह भी कहा कि न्यायालय के निर्देशों का उद्देश्य उन्हें बिना विकल्प के हटाना नहीं, बल्कि उनके लिए उचित स्थान निर्धारित करना था। उनका आरोप है कि प्रशासन इस पहलू की अनदेखी कर रहा है। साथ ही उन्होंने संडे मार्केट में बाहरी राज्यों से आने वाले अस्थायी विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाते हुए कहा कि स्थानीय और वैध कार्डधारक तहबाजारियों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाना चाहिए।प्रदर्शन के दौरान कई तहबाजारियों ने अपनी आर्थिक परेशानियां भी साझा कीं। उनका कहना था कि कई दिनों से काम बंद होने के कारण परिवारों का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कुछ बुजुर्ग दुकानदारों के पास दवाइयों तक के लिए पैसे नहीं बचे हैं और कई परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों से अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि फिलहाल उनका आंदोलन शांतिपूर्ण है और वे नगर निगम आयुक्त से बातचीत कर समाधान चाहते हैं। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया और जबरन हटाने की कार्रवाई जारी रही, तो वे उग्र आंदोलन शुरू करेंगे और प्रशासन के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.