Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -: हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को बिलासपुर जिला मुख्यालय में विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई।भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं नैना देवी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। उनका आरोप था कि हत्या, गोलीबारी, दुष्कर्म, चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में वृद्धि से आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में सफल नहीं हो पाई है।

रणधीर शर्मा ने बिलासपुर में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना तथा मंडी-भराड़ी मार्ग पर दिनदहाड़े हुए कुल्हाड़ी हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं ने जिले की छवि को प्रभावित किया है। उनके अनुसार, लगातार हो रही वारदातों से अपराधियों के हौसले बढ़े हैं और जनता कानून व्यवस्था को लेकर चिंतित है।भाजपा नेताओं ने राज्यपाल के नाम भेजे गए ज्ञापन में प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि यदि जल्द ही हालात में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा प्रदेशभर में अपना आंदोलन और व्यापक स्तर पर चलाएगी।इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रदेश में शांति और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग दोहराते हुए सरकार से प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम घोषित, 27 जिलों के अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश पदाधिकारियों और सभी 27 जिलों के अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। नई कार्यकारिणी में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ मंत्री नियुक्त किए गए हैं। टीम में सिख और जैन समुदाय के नेताओं को भी प्रमुखता दी गई है। संगठनात्मक नियुक्तियों के...

पानीपत की गुप्ता फैक्ट्री में भीषण आग, एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत

Summer express, पानीपत। हरियाणा के पानीपत में मंगलवार तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल के...

मानेसर के नवादा गांव में गंदे नाले की दुर्गंध से ग्रामीण परेशान, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं

Summer express, मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र के नवादा गांव में औद्योगिक इकाइयों के गंदे पानी की निकासी के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से बनाया गया नाला ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। नाले से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास के मकानों में...

रोहतक पीजीआई के ट्रामा सेंटर में शवगृह का फ्रिज खराब, दुर्गंध से मरीज और कर्मचारी परेशान

Summer express, रोहतक। रोहतक स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआईएमएस) के एपेक्स ट्रामा सेंटर में शवगृह का डीप फ्रीजर खराब होने से परेशानी बढ़ गई है। इसमें रखे शवों से तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे अस्पताल में उपचार करा रहे मरीजों के साथ डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों को भी दिक्कतों...

रोहतक में करवा चौथ की खरीदारी करने निकली शिक्षिका से पर्स छीना, 16 घंटे में बरामद हुआ मोबाइल

Summer express, रोहतक। हरियाणा के रोहतक में करवा चौथ की खरीदारी करने बाजार जा रही एक शिक्षिका से बाइक सवार युवक पर्स छीनकर फरार हो गया। पीड़िता दिल्ली पुलिस में तैनात एक हेड कांस्टेबल की पत्नी है। वारदात के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसके पति ने पुलिस की मदद से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.