Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेवाड़ी जिला अस्पताल के डायलिसिस सेंटर का वीडियो वायरल, लापरवाही के आरोपों की जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिला नागरिक अस्पताल के डायलिसिस केंद्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो में डायलिसिस सेंटर में तैनात एक कर्मचारी कथित तौर पर मरीजों की डायलिसिस मशीनें चालू रहने के दौरान कुर्सियां जोड़कर सोता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने कर्मचारी के नशे में होने का भी दावा किया है। हालांकि, इस दावे और वीडियो की तारीख की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय कर्मचारी आराम करता दिखाई दे रहा है, उस दौरान डायलिसिस प्रक्रिया जारी थी। यदि वीडियो सही पाया जाता है तो इसे गंभीर लापरवाही माना जा सकता है।

जानकारी के अनुसार जिला नागरिक अस्पताल की पुरानी इमारत की पहली मंजिल पर स्थित डायलिसिस सेंटर का संचालन पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत एक निजी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। प्रशासनिक निगरानी स्वास्थ्य विभाग के पास है, जबकि मरीजों की देखभाल, स्टाफ की नियुक्ति और डायलिसिस सेवाओं की जिम्मेदारी संबंधित निजी कंपनी की है।

यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि कुछ दिन पहले ही प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने रेवाड़ी का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने, 200 से 300 बेड तक विस्तार करने और नए भवन के निर्माण की दिशा में जल्द काम शुरू होने की बात कही थी। ऐसे में वायरल वीडियो ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामले पर जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव ने कहा कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि डायलिसिस सेंटर का संचालन निजी कंपनी के माध्यम से किया जा रहा है और वीडियो में दिखाई दे रहा कर्मचारी भी उसी कंपनी का है। उन्होंने संबंधित कंपनी के अधिकारियों को मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

पीएमओ ने कहा कि पूरे मामले की व्यक्तिगत रूप से भी जांच कराई जाएगी। यदि जांच में किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में मरीजों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न हो।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.