Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर में विशाल अजगर मिलने से दहशत, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

Summer express, यमुनानगर। जिले के छछरौली क्षेत्र के गांव जलाहू माजरा के जंगल में सोमवार को एक विशालकाय अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पश्चिमी यमुना नहर के किनारे स्थित जंगल में अजगर के दिखने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर वन एवं वन्य जीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में उसे कलेसर वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

ग्रामीणों के अनुसार अजगर का पेट काफी फूला हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उसने कुछ समय पहले बकरी के एक बच्चे का शिकार कर उसे निगल लिया था। हालांकि मौके पर लोगों की भीड़ और शोर-शराबे के कारण अजगर ने बाद में शिकार को उगल दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने बिना किसी नुकसान के उसे अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

वन एवं वन्य जीव विभाग के निरीक्षक राजवीर ने बताया कि बरसात के मौसम में तेज जल बहाव और प्राकृतिक आवास प्रभावित होने के कारण अजगर सहित कई वन्य जीव जंगलों से निकलकर आबादी वाले इलाकों की ओर पहुंच जाते हैं। ऐसे मामलों में लोगों को घबराने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अजगर सामान्यतः शांत स्वभाव का होता है और बिना उकसावे के इंसानों पर हमला नहीं करता। इसके बावजूद किसी भी वन्य जीव के पास जाने, उसे पकड़ने या छेड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ सकती है।

राजवीर ने बताया कि कलेसर राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव अभयारण्य प्रदेश का महत्वपूर्ण संरक्षित वन क्षेत्र है, जहां अजगर, हाथी, तेंदुआ समेत कई दुर्लभ वन्य जीव पाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सतर्कता और समय पर दी गई सूचना के कारण अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू संभव हो सका और उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में अजगर या अन्य वन्य जीव दिखाई दे तो उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें, भीड़ न जुटने दें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि वन्य जीव और लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.