Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CM सुक्खू का तीखा प्रहार,हमसे बड़ा सनातनी कौन?भाजपा राज में पेपर लीक का ‘धंधा’ और शिक्षा में गिरावट

Summer express/शिमला,संजू -: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने युवा कांग्रेस (युंका) के “छात्रों की गूंज” और एनएसयूआई (NSUI) के आंतरिक संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम में शिरकत करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला।कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में छात्रों के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था की मजबूती और युवाओं के अधिकारों पर जोर देते हुए आगामी रणनीति साझा की।उन्होंने कहा कि आस्था और धर्म किसी एक राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं हैं।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि हम रोज पूजा करते हैं, गाय की पूजा करते हैं, कंजक पूजन करते हैं। हमसे बड़ा सनातनी कौन हो सकता है? भाजपा हमें सनातनी होने का प्रमाणपत्र देने की कोशिश करती है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिला कांग्रेस अध्यक्षों को भरोसा दिलाया कि उन्हें संगठन और सरकार में उचित जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्षों को शिकायत निवारण समितियों या अन्य उपयुक्त समितियों में शामिल किया जाएगा। साथ ही स्पष्ट किया कि सभी को बोर्ड और निगमों में पद देना संभव नहीं है, लेकिन अवसर मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।उन्होंने पूर्व की  भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि BJP कार्यकाल में नौकरियां सरेआम बेची गईं और पेपर लीक होना एक मुख्य धंधा बन गया था, जिसका मकसद सिर्फ अपने कैडर के लोगों को नौकरी पर लगाना था।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक इसका सबसे बड़ा उदाहरण था। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही कड़ा एक्शन लेते हुए अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड को भंग किया और दोषियों को जेल भेजा। भविष्य की परीक्षाओं को सुरक्षित करने के लिए अब नए राज्य चयन आयोग का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में भर्तियां पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जा रही हैं।मुख्यमंत्री ने संबोधन के दौरान केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि देश के सर्वोच्च चार ‘परमवीर चक्र’ हिमाचल के वीरों को मिले हैं। पहले फौज में 18 साल की स्थायी नौकरी मिलती थी, लेकिन भाजपा ने इसे महज 4 साल की ‘अग्निवीर’ नौकरी में बदल दिया और हिमाचल का कोटा भी घटा दिया। इसके विकल्प के रूप में राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में 1000 पदों पर भर्ती पूरी की है और जल्द ही 850 और पदों पर पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

शिक्षा क्षेत्र में गिरावट का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि साल 2021 के मूल्यांकन के अनुसार, हिमाचल प्रदेश क्वालिटी एजुकेशन के मामले में खिसककर 21वें स्थान पर पहुंच गया था। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने बिना किसी योजना के 5,000 करोड़ की रेबड़ियां बांटीं और 650 से अधिक शिक्षण संस्थान खोल दिए, जिनमें पर्याप्त अध्यापक तक नहीं थे। सुक्खू ने दावा किया कि उनकी सरकार के कड़े सुधारों के चलते राज्य अब शिक्षा के स्तर में देश में 5वें स्थान पर पहुंच गया है। अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका जीवन छात्र राजनीति से शुरू हुआ था। वे कॉलेज में क्लास रिप्रेजेंटेटिव (CR), युवा कांग्रेस में जनरल सेक्रेटरी और फिर NSUI व प्रदेश कांग्रेस के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहे। चौथी बार विधायक बनने पर उन्हें मुख्यमंत्री बनने का गौरव मिला।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.