Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मधुमक्खी पालक की हत्या के अगले दिन रिश्तेदार की मौत, दो घटनाओं से इलाके में सनसनी

Summer express, नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले के कनीना उपमंडल के गांव भड़फ में दो दिनों के भीतर मधुमक्खी पालन से जुड़े बिहार के दो युवकों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। देर शाम एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान और संवेदनशील अंग कटा हुआ था। वहीं, अगले ही दिन उसके रिश्तेदार ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसकी उपचार के दौरान पीजीआई रोहतक में मौत हो गई। पुलिस फिलहाल दोनों मामलों की हर पहलू से जांच कर रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बिहार के चौसा निवासी सुमन कुमार के रूप में हुई है। वह अपने रिश्तेदार कृष के साथ पिछले करीब 15 दिनों से गांव भड़फ के बाहरी क्षेत्र में मधुमक्खी पालन का काम कर रहा था। रविवार शाम सुमन गंभीर हालत में टेंट के अंदर पड़ा मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि सुमन के गले और शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे। इसके अलावा उसका संवेदनशील अंग भी कटा हुआ मिला। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका मानकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

घटना के अगले दिन उसी क्षेत्र में काम कर रहे उसके रिश्तेदार कृष ने कथित रूप से विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। उसने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाया, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है।

जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि दोनों घटनाओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि दोनों मामलों का आपस में कोई संबंध है या नहीं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। मृतक सुमन कुमार के परिजनों के बिहार से पहुंचने के बाद उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब रविवार को बारिश के बाद गांव की कुछ महिलाएं बणी क्षेत्र में चिकनी मिट्टी लेने पहुंचीं। वहां मधुमक्खी पालकों का टेंट एक तरफ से खुला दिखाई दिया। अंदर एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा था। महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद पास में क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

लगातार दो दिनों में एक ही क्षेत्र में मधुमक्खी पालन से जुड़े दो लोगों की मौत से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और सभी तथ्य सामने आने के बाद ही मौतों के कारणों और घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.