Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नहर में मिले शवों पर बढ़ा विवाद, दोनों परिवारों ने लगाए हत्या के आरोप

Summer express, फरीदाबाद। आगरा नहर से युवक आकाश (24) और विवाहिता रजनी (26) के एक साथ शव मिलने का मामला अब और उलझता जा रहा है। दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शाहपुर कलां के पास आगरा नहर से दोनों के शव बरामद हुए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों के एक-एक हाथ काले रंग की डेटा केबल से बंधे हुए थे। इसके अलावा युवक आकाश के चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। इन परिस्थितियों ने मामले को और संदिग्ध बना दिया है।

मृतक आकाश के जीजा अजय ने आरोप लगाया कि घटना वाले दिन रजनी अपनी कार से आकाश को घर से अपने साथ लेकर गई थी। उनका कहना है कि आकाश की हत्या कर उसका शव नहर में फेंका गया। उन्होंने दावा किया कि वारदात के दौरान रजनी की कार नहर के आसपास कई बार देखी गई थी और घटना में इस्तेमाल हुआ हथौड़ा भी वह अपने साथ लेकर आई थी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद आकाश के सभी सोशल मीडिया अकाउंट हटा दिए गए।

वहीं, रजनी के पति शिवम कुमार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पत्नी पेशे से मेकअप आर्टिस्ट थीं और घर से ही स्टूडियो चलाती थीं। कुछ समय पहले उन्होंने सेक्टर-31 स्थित एक जिम ज्वाइन किया था, जहां उनकी मुलाकात आकाश उर्फ अक्कू से हुई। शिवम का आरोप है कि जिम में वीडियो बनाने के बहाने आकाश ने रजनी का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और बाद में फोन व संदेश भेजकर उसे लगातार परेशान करने लगा। उन्होंने बताया कि एक बार आकाश उनके घर के बाहर भी पहुंच गया था, जिसके बाद महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

शिवम के अनुसार, रजनी अपने भाई हिमांशु को यह कहकर घर से निकली थी कि वह आकाश से मिलकर उसे समझाने जा रही है कि वह उसका पीछा करना बंद करे। उनका आरोप है कि मुलाकात के दौरान आकाश ने हथौड़े से हमला कर रजनी की हत्या की और उसे नहर में फेंक दिया। इसके बाद उसने खुद भी नहर में छलांग लगा दी।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे वास्तविक वजह क्या थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.