Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

60 घंटे बाद नहर से मिला लापता लेक्चरर का शव, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Summer express, झज्जर। झज्जर जिले के मातनहेल निवासी लेक्चरर विकास दहिया का शव करीब 60 घंटे बाद अकहेड़ी मदनपुर हेड पर नहर में लगे जाल में फंसा हुआ बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। वहीं, मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, विकास दहिया शनिवार देर रात बिना किसी को बताए अपने घर से निकल गए थे। रविवार सुबह उनकी कार मातनहेल स्थित जेएलएन नहर के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। कार मिलने के बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर व्यापक स्तर पर तलाश अभियान शुरू किया।

विकास की तलाश के लिए पिछले दो दिनों से एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें लगातार नहर और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। गोताखोरों की मदद से नहर में कई स्थानों पर खोजबीन की गई। इस दौरान जिला उपायुक्त (डीसी) और एसडीएम ने भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

लगातार चल रहे सर्च अभियान के दौरान आखिरकार अकहेड़ी मदनपुर हेड पर नहर में लगे जाल में विकास दहिया का शव फंसा हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।

विकास के लापता होने के बाद से ही उनके परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही थी। परिजन और रिश्तेदार हर संभव स्थान पर उनकी तलाश में जुटे हुए थे। शव मिलने की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिजनों ने बताया कि विकास पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। हालांकि उन्होंने अपनी परेशानी के बारे में किसी से खुलकर चर्चा नहीं की थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद के सेक्टर-77 में कैब चालक की हत्या, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला खून से लथपथ शव

Summer express, फरीदाबाद। शहर के बीपीटीपी थाना क्षेत्र के सेक्टर-77 में एक कैब चालक की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार सुबह केएलजे सोसाइटी के पास सड़क किनारे खड़ी कैब में चालक का शव ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान सेक्टर-77 निवासी 40 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप...

यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बच्चों की मौत, मां और मासूम बेटा घायल

Summer express, यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब हाईवे पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने कट पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और डेढ़ वर्षीय भाई घायल हो गए। हादसे के समय महिला एक्टिवा पर बच्चों के साथ जा रही थी। टक्कर के बाद...

भांकरी में कचरा डालने के विरोध में 36 बिरादरी की महापंचायत, आंदोलन तेज करने का ऐलान

Summer express, फरीदाबाद। भांकरी गांव में कचरा डाले जाने के विरोध में रविवार को सरकारी स्कूल परिसर में 36 बिरादरी की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर प्रदूषण के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। महापंचायत में पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय लोगों के अधिकारों और कचरा...

हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों में एक हजार करोड़ से बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं, पीजी सीटें 277 से बढ़कर 497 हुईं : केवल सिंह पठानिया

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार ने प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

बच्चों को अकेले बाहर न भेजें, घरों के आसपास रखें पर्याप्त रोशनी; वन्यजीवों के शिकार पर होगी कानूनी कार्रवाई Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं। जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.