Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वियतनाम से हिमाचल तक पहुंचा प्यार, फतेहपुर के मंदिर में रजत संग सात फेरे

Summer Express/फतेहपुर, संजीव महाजन-: सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक दोस्ती आखिरकार जीवनभर के रिश्ते में बदल गई। जिला कांगड़ा के जवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमलेला के युवक रजत ने वियतनाम की युवती के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर अंतरराष्ट्रीय प्रेम कहानी को नया मुकाम दिया। दोनों का विवाह फतेहपुर स्थित श्री नृसिंह मंदिर, ठाकरां में वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक रस्मों के बीच संपन्न हुआ।

रजत ने बताया कि दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। शुरुआत में सामान्य बातचीत होती रही, जो समय के साथ गहरी दोस्ती और फिर प्रेम में बदल गई। जब दोनों ने विवाह का निर्णय लिया तो दोनों परिवारों ने उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए खुशी-खुशी अपनी सहमति दे दी।रजत अपनी होने वाली दुल्हन को लेने दिल्ली पहुंचे, जहां से दोनों हिमाचल आए। इसके बाद परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में मंदिर में पूरे विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। रजत ने कहा कि भले ही दोनों की मातृभाषा अलग है, लेकिन प्रेम ने सभी दूरियों को मिटा दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि समय के साथ वे एक-दूसरे की भाषा और संस्कृति को भी अच्छी तरह समझ जाएंगे।नवविवाहिता ने भारतीय परंपराओं के अनुसार हुए विवाह को अपने जीवन का यादगार अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की संस्कृति, लोगों का अपनापन और परिवार का स्नेह उन्हें बेहद पसंद आया।दूल्हे के पिता सरताज सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। विवाह संस्कार पंडित योगराज शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न करवाया।यह विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि भारत और वियतनाम की संस्कृतियों के सुंदर मिलन का प्रतीक बन गया। इस अनोखी प्रेम कहानी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सच्चे रिश्तों के सामने भाषा, दूरी और सरहदें भी मायने नहीं रखतीं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.