Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मधुमक्खी पालक की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, संदिग्ध रिश्तेदार ने जहर खाकर दी जान

Summertime express, कनीना (नारनौल) I महेंद्रगढ़ जिले के कनीना उपमंडल के गांव भड़फ में मधुमक्खी पालक सुमन कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार गिरीश को हत्या का मुख्य संदिग्ध माना। पूछताछ के दौरान गिरीश ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में इलाज के दौरान रोहतक स्थित पीजीआईएमएस में उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार रविवार शाम गांव में एक तंबू के भीतर सुमन कुमार का शव बरामद हुआ था। मामले की जांच के दौरान संदेह के आधार पर गिरीश से पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान सोमवार सुबह वह पानी पीने का बहाना बनाकर बाहर निकला और जहरीला पदार्थ खा लिया।

जांच में सामने आया है कि मृतक सुमन कुमार के गले पर गहरे घाव थे, जबकि शरीर पर भी गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। सुमन और गिरीश रिश्तेदार होने के साथ-साथ मधुमक्खी पालन का व्यवसाय भी करते थे। दोनों ने गांव के अलग-अलग स्थानों पर मधुमक्खियों के बॉक्स लगाए हुए थे।

पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके कनीना पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजहों और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मंगलवार देर शाम तक दोनों के परिजन कनीना नहीं पहुंचे थे, जिसके चलते पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए उनका इंतजार कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में भाजपा की पदयात्रा के दौरान कांग्रेस पर लगाए लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोप

बोले- मतदाता सूची का शुद्धीकरण वोट चोरी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की प्रक्रिया Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में जारी सियासी घमासान के बीच हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। धर्मशाला में आयोजित भाजपा की पदयात्रा के...

दिवाली पर घर पहुंचना होगा आसान, HRTC चलाएगा 20 स्पेशल बसें, वापसी के लिए भी विशेष व्यवस्था

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: दिवाली पर अपने घरों को लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के हमीरपुर डिपो ने विशेष तैयारियां की हैं। त्योहार के दौरान बसों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए निगम ने दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी समेत विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया...

वोट बचाने के लिए 1 नवंबर को दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन,CM सुक्खू ने हिमाचलवासियों से की रैली में पहुंचने की अपील

Summer/शिमला/ संजू -: देश में कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के मुद्दे पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली के जरिए...

साच पास पर बढ़ने लगा कोहरे का प्रकोप, चुराह प्रशासन की पर्यटकों और वाहन चालकों को हिदायत, सुबह-शाम सफर से करें परहेज

Summer express/चम्बा/ मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी को जोड़ने वाले प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास पर सर्दियों की आहट के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। करीब 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस दर्रे में इन दिनों कोहरा छाने लगा है, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों...

जालंधर कैंट के आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Summer express, जालंधर। जालंधर कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। स्कूल की आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह 8:55 बजे धमकी भरा संदेश भेजा गया। ईमेल में पंजाब और खालिस्तान से जुड़े नारे लिखने के साथ स्कूल में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.