Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल क्रिकेटर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे के भीतर तीन आरोपी हिरासत में

Summer express, राकेश कुमार शर्मा , करनाल I करनाल के धौलगढ़ गांव में 16 वर्षीय छात्र और उभरते क्रिकेट खिलाड़ी प्रतीक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के 10 से 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत, सीसीटीवी फुटेज और प्रारंभिक जांच के आधार पर यह कार्रवाई की। हिरासत में लिए गए तीनों युवक करनाल के जुंडला कस्बे के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल उनसे गहन पूछताछ की जा रही है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मंदिर से लौटते समय किया गया हमला

पुलिस जांच के अनुसार, प्रतीक उचाना गांव स्थित हनुमान मंदिर से प्रसाद लेकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान धौलगढ़ गांव के बाहरी क्षेत्र में खेतों के पास पहले से घात लगाए बैठे नकाबपोश युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उस पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच

प्रारंभिक जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे स्कूल में किसी लड़की को लेकर हुआ पुराना विवाद कारण हो सकता है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और पूछताछ पूरी होने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।

गांव में शोक और गुस्से का माहौल

प्रतीक की हत्या के बाद धौलगढ़ गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद पूरे गांव में किसी घर में चूल्हा तक नहीं जला। प्रतीक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

राज्य स्तर का क्रिकेट खिलाड़ी था प्रतीक

मृतक के ताऊ नफे सिंह ने बताया कि प्रतीक पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट में भी बेहद प्रतिभाशाली था। इसी वर्ष मई में उसने राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और परिवार को उससे भविष्य में बड़ी उम्मीदें थीं। उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अब पूछताछ से हत्या की असली वजह सामने आएगी।

पुलिस बोली- निष्पक्ष जांच जारी

सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि हत्या के मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल परिवार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है और जांच निष्पक्ष तरीके से जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.