Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ब्रांगाल में लगातार लैंडस्लाइड से बढ़ा खतरा,सलूणी प्रशासन ने शाम के सफर से बचने की दी सलाह

Summer express/चंबा/ मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में जारी मानसून के बीच भूस्खलन की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। चंबा जिले के सलूणी उपमंडल में चमेरा–सलूणी मार्ग पर ब्रांगाल के पास बार-बार हो रहे लैंडस्लाइड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहाड़ी से लगातार मलबा और पत्थर गिरने के कारण मार्ग बार-बार बाधित हो रहा है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

ब्रांगाल क्षेत्र में लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण चमेरा–सलूणी मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हो रही है। शाम के समय जोखिम और बढ़ जाता है, क्योंकि अंधेरा होने से पहाड़ी से गिरने वाले पत्थरों और मलबे का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सलूणी प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बेहद जरूरी होने पर ही शाम के समय यात्रा करें। यदि इस मार्ग से गुजरना आवश्यक हो, तो ब्रांगाल के संवेदनशील स्थल पर कुछ देर रुककर स्थिति का आकलन करें और पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही आगे बढ़ें। प्रशासन ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम मौके पर लगातार तैनात है और सड़क से मलबा हटाने का काम जारी है। हालांकि, पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने तथा अनावश्यक सफर से बचने की सलाह दी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.