Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन 17 जुलाई को होगी रवाना, अंबाला में यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में उत्साह

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला I देश की पहली पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से तैयार हाइड्रोजन ट्रेन 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित किए जाने की तैयारी है। भारतीय रेलवे की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को लेकर अंबाला में यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों के बीच उत्साह का माहौल है। लोगों का मानना है कि यह परियोजना भारतीय रेलवे को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था की दिशा में नई पहचान देगी।

भारत इस उपलब्धि के साथ हाइड्रोजन ट्रेन तकनीक विकसित करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत तैयार की गई इस ट्रेन का पहला संचालन हरियाणा के जींद-सोनीपत रेलखंड पर किया जाएगा। रेलवे का उद्देश्य पहले इस रूट पर सफल संचालन सुनिश्चित करना है, जिसके बाद इसे अन्य रेल मार्गों पर भी चलाने की योजना बनाई जाएगी।

नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) अंबाला मंडल के सचिव ठाकुर सिंह ने इसे पूरे देश, विशेषकर हरियाणा के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन हरियाणा से शुरू होना ऐतिहासिक उपलब्धि है। उनका कहना है कि इस तकनीक से ईंधन की बचत होगी, प्रदूषण में कमी आएगी और भारतीय रेलवे को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने इस पहल के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया।

वहीं, ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों ने भी इस पहल का स्वागत किया। यात्रियों का कहना है कि देश में पहली बार हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू होना गर्व की बात है। उनका मानना है कि इससे आधुनिक, स्वच्छ और बेहतर रेल सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा। यात्रियों ने यह भी कहा कि पिछले कुछ वर्षों में रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण और सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

साच पास पर बढ़ने लगा कोहरे का प्रकोप, चुराह प्रशासन की पर्यटकों और वाहन चालकों को हिदायत, सुबह-शाम सफर से करें परहेज

Summer express/चम्बा/ मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी को जोड़ने वाले प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास पर सर्दियों की आहट के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। करीब 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस दर्रे में इन दिनों कोहरा छाने लगा है, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों...

जालंधर कैंट के आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Summer express, जालंधर। जालंधर कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। स्कूल की आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह 8:55 बजे धमकी भरा संदेश भेजा गया। ईमेल में पंजाब और खालिस्तान से जुड़े नारे लिखने के साथ स्कूल में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के...

दिल्ली एयरपोर्ट पर 47.38 लाख रुपये का सोना जब्त, अंतर्वस्त्रों में छिपाकर लाए थे दो यात्री

Summer express, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग की टीम ने तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए दो यात्रियों से 47.38 लाख रुपये मूल्य का सोना बरामद किया है। दोनों यात्री शारजाह से दिल्ली पहुंचे थे और अपने पास 999 शुद्धता वाली सोने की दो चेन छिपाकर ला रहे...

‘वोट बचाओ,देश बचाओ’ महारैली के लिए हिमाचल से दिल्ली कूच करेंगे 15 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता, 200 बसें और 500 गाड़ियां होंगी शामिल

Summer express/शिमला, संजू -:दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि इस महारैली में हिमाचल से 10 से 15 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इसके लिए करीब 200 बसों और 500...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों पर बरसेगा पुरस्कारों का खजाना, सुक्खू सरकार बांटेगी 17.85 करोड़ रुपये

Summer express/शिमला/ संजू -:हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सुक्खू सरकार बड़ा आयोजन करने जा रही है। 31 अक्टूबर को शिमला में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 51 खिलाड़ी, जबकि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.