Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भक्तों की आस्था का केंद्र सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर : अमन/अनुज

लक्की भट्टी | लुधियाना
सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर, जोशी नगर धाम, शंकराचार्य नगर में साप्ताहिक संध्या चौंकी का भव्य एवं दिव्य आयोजन मंदिर प्रधान अमन जैन, चेयरमैन ऋषि जैन एवं उपप्रधान अनुज मदान की अध्यक्षता में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दिव्य सिद्ध दरबार में विराजमान श्री बालाजी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। संध्या चौंकी में प्रसिद्ध भजन गायक राजवीर राज (बरनाला) ने अपनी मधुर वाणी से श्री बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे और पूरा मंदिर परिसर “जय श्री बालाजी” एवं “जय श्री राम” के जयघोषों से गूंज उठा।
मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से राजवीर राज एवं उनकी पूरी टीम को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री सालासर धाम एवं श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम के पावन छिटे श्रद्धालुओं पर किए गए तथा श्री बालाजी महाराज के समक्ष पवित्र ध्वज फहराकर विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। अंत में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ संध्या चौंकी का विधिवत समापन हुआ तथा सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर प्रधान अमन जैन,चेयरमैन ऋषि जैन मंदिर के उपप्रधान अनुज मदान ने कहा कि आज सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर की ख्याति पूरे विश्वभर में फैल चुकी है। प्रतिदिन दूर-दराज़ के राज्यों एवं विदेशों से श्रद्धालु लंबी-लंबी कतारों में लगकर दिव्य सिद्ध दरबार में विराजमान भगवान श्री बालाजी महाराज के दर्शन करते हैं, अपनी अर्जी लगाते हैं तथा श्रद्धापूर्वक सवा मनी का भोग अर्पित करते हैं। श्री बालाजी महाराज की असीम कृपा से हजारों भक्त अपनी झोली भरकर लौटते हैं, जिसकी साक्षी प्रतिदिन मंदिर में उमड़ने वाली विशाल श्रद्धालुओं की भीड़ स्वयं है।
इस अवसर पर प्रधान अमन जैन,चेयरमैन ऋषि जैन,उपप्रधान अनुज मदान, सौरव जैन, सोमनाथ मड़कन, ज्योति गुप्ता, संजय गुप्ता, अरविंद टिल्लू, नरिंदर नथानी, राहुल हांडा, संदीप पब्बी, सतीश डंग, रोहित डंग, पुनीत शर्मा, संदीप धमीजा, भारती सोनी, वेद लूथरा, अनिल जैन, गीतांश गांधी, देवांश जैन, अश्वनी मग्गू, सन्नी सतीजा, प्रतीक सोहर, विवेक शर्मा, मनीष अरोड़ा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.