Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहादुरगढ़ ट्रिपल डेथ केस: पिता और दो मासूम बेटों का एक साथ अंतिम संस्कार, जांच जारी

Summer express, बहादुरगढ़। ओमेक्स अपार्टमेंट के समीप स्थित बीपीएल फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले युवक और उसके दो मासूम बेटों का सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद तीनों का अंतिम संस्कार लाइनपार क्षेत्र के श्मशान घाट में एक ही चिता पर किया गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

पुलिस ने फिलहाल इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी से इनकार किया है। हालांकि मृतक द्वारा छोड़े गए कथित सुसाइड नोट के आधार पर उसकी पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

मृतक की पहचान 37 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है। उसके साथ उसके दो बेटे, आठ वर्षीय मोहित और छह वर्षीय रोहित भी मृत मिले थे। दोनों बच्चे स्थानीय स्कूल में पढ़ते थे। बताया गया कि घटना से एक दिन पहले मंगलवार शाम को दोनों बच्चे सामान्य रूप से ट्यूशन भी गए थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद यह परिवार इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो जाएगा।

जानकारी के अनुसार, सुनील का परिवार मूल रूप से महेंद्रगढ़ जिले के खुडाना गांव का रहने वाला है, लेकिन पिछले कई वर्षों से बहादुरगढ़ की हरिनगर कॉलोनी में रह रहा था। सुनील अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराये के फ्लैट में अलग रहता था।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह सुनील का भाई प्रवीण फ्लैट पर पहुंचा तो उसने सुनील को फंदे से लटका हुआ पाया, जबकि दोनों बच्चे कमरे में बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े थे। बच्चों के मुंह से झाग निकल रहा था और गले पर निशान मिले थे। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि बच्चों को पहले जहरीला पदार्थ दिया गया और बाद में उनकी गला घोंटकर हत्या की गई हो। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

जांच के दौरान पुलिस को फ्लैट से एक कॉपी भी मिली, जिसके पहले पन्ने पर पेंसिल से लिखा एक कथित सुसाइड नोट बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, नोट में सुनील ने अपनी पत्नी मधु और उसके कथित प्रेमी से जान का खतरा होने तथा खुद और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर आशंका जताई थी। हालांकि इस नोट पर न तो हस्ताक्षर थे और न ही कोई तारीख दर्ज थी।

बताया जा रहा है कि सुनील ने बिहार मूल की मधु से प्रेम विवाह किया था। परिवार को इस संबंध की जानकारी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। पुलिस के अनुसार, घटना से लगभग दस दिन पहले से मधु घर पर नहीं थी। सोमवार शाम को सुनील अपने दोनों बेटों को परिवार के पास से लेकर किराये के फ्लैट में आया था, जिसके अगले दिन यह दर्दनाक घटना सामने आई।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, इनोवेशन और निवेश समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई। ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के...

गुरुग्राम में डेढ़ लाख के लेनदेन पर खूनी खेल, पूर्व सैनिक ने PG संचालक को मारी गोली

summer express , गुरुग्राम। सेक्टर-14 के आचार्यपुरी इलाके में पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। डेढ़ लाख रुपये की उधारी वापस लेने पहुंचे एक पूर्व सैनिक ने अपने परिचित पीजी संचालक के माथे पर लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को परिजन अस्पताल लेकर...

कोटखाई में गैस संकट पर भाजपा का हल्ला-बोल, प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम

Summer express/शिमला /संजू -:कोटखाई में रसोई गैस की अनियमित सप्लाई को लेकर लोगों की परेशानी अब सियासी मुद्दा बन गई है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें, घंटों इंतजार और इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं का खाली हाथ लौटना—इन समस्याओं को लेकर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को भाजपा नेता...

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

Summer express/कांगड़ा, राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं। कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है। वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई...

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम  पूरा करने के निर्देश

Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.