Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहादुरगढ़ में फर्जी पहचान पर रह रहा बांग्लादेशी झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार  

Summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ से अवैध रूप से भारत में रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह फर्जी पहचान पत्रों के सहारे पिछले करीब तीन वर्षों से इलाके में झोलाछाप डॉक्टर बनकर काम कर रहा था। गुप्तचर विभाग की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया गया, जिसके बाद पुलिस को सौंप दिया गया। अब उसे बांग्लादेश भेजने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार युवक की उम्र करीब 25 वर्ष है और उसका वास्तविक नाम टिंकर है। वह बांग्लादेश के नोराइल जिले का रहने वाला है। अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2019 में वह पश्चिम बंगाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, भारत में प्रवेश करने के बाद उसने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से फर्जी आधार कार्ड और अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज तैयार कराए। इसके बाद वह दिल्ली, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में रहा और अंततः बहादुरगढ़ में आकर बस गया।

बताया जा रहा है कि बहादुरगढ़ के श्रमिक बहुल क्षेत्र में उसने अपना ठिकाना बना रखा था और ‘टिंकू’ नाम से लोगों का इलाज कर झोलाछाप डॉक्टर के रूप में काम कर रहा था। हाल ही में देशभर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान गुप्तचर विभाग को उसके बारे में इनपुट मिला, जिसके बाद उसकी गतिविधियों की निगरानी शुरू की गई।

पूछताछ के दौरान जब जांच अधिकारियों ने उससे उसके परिवार और पहचान संबंधी जानकारी मांगी तथा परिजनों से संपर्क कराने को कहा, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद दस्तावेजों की गहन जांच में उसकी असली पहचान सामने आ गई और उसे हिरासत में ले लिया गया।

फिलहाल आरोपी पुलिस की निगरानी में है। संबंधित एजेंसियां उसे बांग्लादेश वापस भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रही हैं। इसके साथ ही जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे और फर्जी दस्तावेज तैयार कराने में किसने उसकी मदद की। मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.