सन ऑफ़ सरदार 2 का नया गाना “पहला तू दूजा तू” हुआ रिलीज़

9 July, 2025

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म सन ऑफ़ सरदार 2 से नया गाना “पहला तू दूजा तू” रिलीज़ हो गया है। इस गाने में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की जोड़ी ने दर्शकों को एक बार फिर प्यार की नई परिभाषा दी है। स्कॉटलैंड की खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया यह रोमांटिक ट्रैक न सिर्फ विजुअली खूबसूरत है, बल्कि इसके बोल और संगीत भी दिल को छू जाते हैं।

अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल

बहुमुखी गायक विशाल मिश्रा की आवाज़ और मशहूर गीतकार जानी के लिखे हुए बोल इस गाने को खास बनाते हैं। जानी ने ही इस गाने का संगीत भी तैयार किया है, जो दिल में सीधे उतरता है। playful chemistry, अनकहे जज़्बात और हल्की-फुल्की छेड़खानी इस गाने की जान हैं, जो इसे प्लेलिस्ट का फेवरेट बनाने में कामयाब होते हैं।इससे पहले फिल्म के टाइटल ट्रैक में जस्सी के लुक ने दर्शकों को सन ऑफ़ सरदार की पुरानी याद दिला दी थी। अब इस दूसरे गाने ने फिल्म के प्रति उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

विजय कुमार अरोड़ा द्वारा निर्देशित सन ऑफ़ सरदार 2 में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर के अलावा रवि किशन, संजय मिश्रा, नीरू बाजवा, चंकी पांडे, कुबरा सैत, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, रोशनी वालिया, शरत सक्सेना, साहिल मेहता और दिवंगत मुकुल देव जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे।अगर पहली फिल्म ने हंसी और एक्शन का फुल डोज़ दिया था, तो इसका सीक्वल उस मस्ती को दोगुना करने का वादा करता है।जियो स्टूडियोज और देवगन फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

निर्माता: अजय देवगन, ज्योति देशपांडे
निर्माण सहयोगी: एन आर पचीसिया, प्रवीण तलरेजा
सह-निर्माता: कुमार मंगत पाठक

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिल्ली में बड़े अग्निकांडों का दर्दनाक इतिहास, अस्पतालों से फैक्ट्रियों तक मची तबाही

Summer express, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटनाएं समय-समय पर बड़े हादसों का रूप लेती रही हैं। झुग्गी बस्तियों, होटलों, फैक्ट्रियों, अस्पतालों और व्यावसायिक इमारतों में लगी आग ने कई बार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। इन हादसों में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है, जबकि...

पंजाब में बारिश का दौर थमा: तापमान गिरा, पराली के धुएं से बिगड़ी हवा

Summer express, अमृतसर। पंजाब में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब समाप्त हो गया है। शुक्रवार को कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन शाम तक कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। बादलों के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। दूसरी ओर, पराली जलाने की घटनाओं के बीच कई...

अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की पहल तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और यूरेनियम भंडार घटाने का प्रस्ताव

Summer express, तेहरान (ईरान)। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं। दोनों देशों के बीच संभावित बातचीत के लिए तैयार किए गए शुरुआती मसौदे में ईरान के अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम भंडार को किसी सहमत तीसरे देश में स्थानांतरित करने या उसके संवर्धन स्तर को...

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.