9 July, 2025
अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म सन ऑफ़ सरदार 2 से नया गाना “पहला तू दूजा तू” रिलीज़ हो गया है। इस गाने में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की जोड़ी ने दर्शकों को एक बार फिर प्यार की नई परिभाषा दी है। स्कॉटलैंड की खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया यह रोमांटिक ट्रैक न सिर्फ विजुअली खूबसूरत है, बल्कि इसके बोल और संगीत भी दिल को छू जाते हैं।
अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल
बहुमुखी गायक विशाल मिश्रा की आवाज़ और मशहूर गीतकार जानी के लिखे हुए बोल इस गाने को खास बनाते हैं। जानी ने ही इस गाने का संगीत भी तैयार किया है, जो दिल में सीधे उतरता है। playful chemistry, अनकहे जज़्बात और हल्की-फुल्की छेड़खानी इस गाने की जान हैं, जो इसे प्लेलिस्ट का फेवरेट बनाने में कामयाब होते हैं।इससे पहले फिल्म के टाइटल ट्रैक में जस्सी के लुक ने दर्शकों को सन ऑफ़ सरदार की पुरानी याद दिला दी थी। अब इस दूसरे गाने ने फिल्म के प्रति उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।
विजय कुमार अरोड़ा द्वारा निर्देशित सन ऑफ़ सरदार 2 में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर के अलावा रवि किशन, संजय मिश्रा, नीरू बाजवा, चंकी पांडे, कुबरा सैत, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, रोशनी वालिया, शरत सक्सेना, साहिल मेहता और दिवंगत मुकुल देव जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे।अगर पहली फिल्म ने हंसी और एक्शन का फुल डोज़ दिया था, तो इसका सीक्वल उस मस्ती को दोगुना करने का वादा करता है।जियो स्टूडियोज और देवगन फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
निर्माता: अजय देवगन, ज्योति देशपांडे
निर्माण सहयोगी: एन आर पचीसिया, प्रवीण तलरेजा
सह-निर्माता: कुमार मंगत पाठक