Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में साहूपुरा रोड का होगा कायाकल्प, 1.30 करोड़ से बनेगी सीमेंटेड सड़क

Summer express, फरीदाबाद। बल्लभगढ़ क्षेत्र के ऊंचा गांव से सेक्टर-62 तक जाने वाली साहूपुरा रोड का जल्द ही कायाकल्प होने जा रहा है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी इस सड़क को अब सीमेंटेड बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने करीब 1.30 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस निर्माण कार्य का टेंडर जारी कर दिया है। परियोजना पूरी होने के बाद चार सेक्टरों और आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

ऊंचा गांव से साहूपुरा होते हुए सेक्टर-62 तक जाने वाली यह सड़क पिछले कई वर्षों से गड्ढों और जलभराव की समस्या से जूझ रही है। बारिश के दौरान सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे हुए अतिक्रमण के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है, जिससे कई जगह सड़क नाले जैसी दिखाई देती है।

क्षेत्र के लोगों की लगातार मांग और समस्या को देखते हुए विधायक मूलचंद शर्मा ने सड़क के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा था। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी ने निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा और अधिक बारिश नहीं हुई तो जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अन्यथा बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद काम शुरू किया जाएगा।

सड़क के निर्माण से सेक्टर-62, 63, 64 और 65 के अलावा साहूपुरा, मलेरना, सुनपेड़, सागरपुर, डीग, असावटी, प्रहलादपुर माजरा डीग, फतेहपुर बिल्लौच, लढौली, शाहपुर कलां, पन्हैड़ा कलां, ककड़ीपुर, जवां, अटेरना, सदरपुर और नाई नंगला सहित अनेक गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इस मार्ग का उपयोग प्रतिदिन हजारों लोग अपने दैनिक आवागमन के लिए करते हैं।

स्थानीय निवासी सुमंत सिंह ने बताया कि सड़क पिछले करीब एक दशक से बदहाल स्थिति में है। बारिश के मौसम में गड्ढों और जलभराव के कारण वाहन चलाना बेहद मुश्किल हो जाता है और कई लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। वहीं फतेहपुर बिल्लौच निवासी राधारमन शर्मा का कहना है कि रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी न होने और गड्ढों में भरी रोडी-पत्थरों के कारण वाहन फिसलने का खतरा और बढ़ जाता है।

पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता प्रकाशलाल ने बताया कि ऊंचा गांव से सेक्टर-62 तक सड़क को सीमेंटेड बनाने के लिए 1.30 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत हो चुकी है और टेंडर भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति अनुकूल रहने पर जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.