Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ पर अंबाला में निकली ई-व्हीकल रैली, भाजपा ने दिया हरित परिवहन का संदेश

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। देश में स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में शुक्रवार को एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जींद और सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने के अवसर पर अंबाला में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केवल ई-वाहनों के साथ जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली में पूर्व मंत्री असीम गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष मंदीप राणा, नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी, पूर्व मंत्री संतोष सरवन सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग और प्रदूषण मुक्त परिवहन को अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री असीम गोयल स्वयं ई-वाहन चलाकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और हरित परिवहन को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि इस रैली में केवल इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग किया गया, जबकि डीजल और पेट्रोल से चलने वाले किसी भी वाहन को शामिल नहीं किया गया।

असीम गोयल ने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ भारत के परिवहन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह पहल न केवल आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देगी, बल्कि प्रदूषण कम करने और स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल को भी नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे प्रयासों को जन आंदोलन का रूप देना जरूरी है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार हरित ऊर्जा और पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। हाइड्रोजन ट्रेन और इलेक्ट्रिक वाहनों का बढ़ता उपयोग इसी सोच का हिस्सा है, जिससे आने वाले समय में प्रदूषण पर नियंत्रण के साथ टिकाऊ विकास को गति मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.