Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिक डिपोर्ट, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी नागरिकों की पहचान पिछले महीने अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम ने विशेष जांच अभियान के दौरान की थी। निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुग्राम पुलिस की एस्कॉर्ट टीम उन्हें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से न्यू दिल्ली–मालदा टाउन एक्सप्रेस के जरिए पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन के लिए रवाना कर चुकी है। वहां से संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें भारत-बांग्लादेश सीमा पर सौंपा जाएगा।

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए लगातार व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान झुग्गी-झोपड़ियों, कॉलोनियों, किराये के मकानों, औद्योगिक क्षेत्रों और होटलों में रह रहे लोगों के दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। जिन लोगों के दस्तावेज संदिग्ध पाए जाते हैं या जो भारत में वैध रूप से रहने के प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाते, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम ने जांच के दौरान 13 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की थी, जो बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहे थे। सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें डिपोर्टेशन प्रक्रिया के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में विदेशी नागरिकों के सत्यापन का अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी क्षेत्र में कोई संदिग्ध विदेशी नागरिक रह रहा हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दें। साथ ही मकान मालिक अपने किरायेदारों और संस्थान संचालक अपने कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.