9 July, 2025
रोहित शेट्टी के पॉपुलर स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ को लेकर फैंस को अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पहले ये शो जुलाई में शुरू होता था, लेकिन इस बार देरी की वजह से अफवाहें उड़ने लगी थीं कि इसका अगला सीजन कैंसिल कर दिया गया है। हालांकि अब खबर सामने आई है कि सीजन 15 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और शो जनवरी 2026 में वापसी करेगा।
कलर्स टीवी और JioHotstar पर प्रसारित होने वाला यह सीजन नए कंटेस्टेंट्स और रोमांचक स्टंट्स के साथ आएगा।
मेकर्स और चैनल के बीच टल गया टकराव
अप्रैल 2025 में रिपोर्ट्स आई थीं कि प्रोडक्शन हाउस बानिजेय शो से हट गया है, क्योंकि चैनल साल के अंत में शो टेलीकास्ट करना चाहता था, जिससे प्रोडक्शन टीम सहमत नहीं थी। लेकिन अब यह मतभेद सुलझ चुका है और शो की वापसी की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है।
2008 से चला आ रहा शो, पिछले सीजन में करणवीर मेहरा बने विजेता
‘खतरों के खिलाड़ी’ की शुरुआत 2008 में हुई थी, जब इसे अक्षय कुमार ने होस्ट किया था। साल 2014 में रोहित शेट्टी ने सीजन 5 से इसकी मेजबानी संभाली। बीच में एक सीजन के लिए अर्जुन कपूर ने शो को होस्ट किया था, लेकिन रोहित की वापसी इसके बाद फिर से हुई।
2024 में प्रसारित हुए सीजन 14 के विजेता करणवीर मेहरा रहे, जिन्होंने उसके बाद ‘बिग बॉस 18’ भी जीत लिया।