Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वफादार कुत्ते ने भौंक कर बचाई परिवार की जान.. खुद भी मलबे से जिंदा बाहर निकला 

Mandi, 9 July – मंडी जिले के स्याठी गांव में 30 जून की रात आई भीषण आपदा के दौरान, एक पालतू कुत्ते की सतर्कता ने एक पूरे परिवार को काल से बचा लिया।

गांव के निवासी ललित कुमार ने बताया कि रात के समय हो रही मूसलाधार बारिश के बीच उनका कुत्ता अचानक तेज भौंकने लगा, जिससे उनकी नींद खुल गई। जब उन्होंने बाहर झांककर देखा तो पाया कि तेज बारिश का पानी बेकाबू होकर उनके घर की ओर बढ़ रहा था।

ललित ने तत्काल परिवार को जगाया और सबको लेकर पास ही स्थित दादा के पुराने मकान की ओर भागा। कुछ ही मिनटों में उनका मकान पानी के तेज बहाव में पूरी तरह से बह गया।दुर्भाग्य से उनका कुत्ता उसी मकान में रह गया और बह गया, लेकिन  अगली सुबह एक चमत्कार की तरह वह मलबे के बीच से जिंदा मिला।ललित कुमार ने कहा कि अगर वो हमें समय पर न जगाता, तो शायद हम आज जिंदा न होते। वो सिर्फ कुत्ता नहीं, हमारा रक्षक फरिश्ता है.

स्याठी गांव में तबाही का मंजर

धर्मपुर उपमंडल का स्याठी गांव 30 जून की रात बादल फटने और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हुआ।

  • 27 घर पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं
  • 11 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हैं
  • 38 गौशालाएं बह गईं, जबकि 12 को नुकसान पहुँचा है

गनीमत रही कि समय रहते गांव के अधिकतर लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि 61 ग्रामीण अब बेघर हो चुके हैं और राहत शिविरों में रह रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान के 4 ड्रोन गिराए, रडार ठिकानों पर किया हमला

Summer express, वॉशिंगटन |मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर बढ़ रहे ईरान के चार ड्रोन को मार गिराया और इसके बाद ईरान के कई तटीय निगरानी रडार ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में...

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.