Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एमएसएमई मंत्रालय व पीएचडी चैंबर ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Summer express, पटियाला। भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय, नेशनल एस.सी./एसटी हब लुधियाना तथा पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के संयुक्त तत्वाधान में पटियाला में एंटरप्रेन्योर अवेयरनेस और स्पेशल वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम मौजूदा और उभरते एससी/एसटी एंटरप्रेन्योर्स में अवेयरनेस पैदा करने और एससी/एसटी के मालिकाना हक वाले माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज को पब्लिक खरीद में हिस्सा लेने में मदद करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए पीएचडीसीसीआई की सीनियर रीजनल डायरेक्टर, सुश्री भारती सूद ने जागरूकता,कैपेसिटी बिल्डिंग और सरकारी सपोर्ट सिस्टम तक पहुंच के ज़रिए एससी/एसटी एंटरप्रेन्योर्स को मज़बूत बनाने की अहमियत पर ज़ोर दिया।

कार्यक्रम में एमएसएमई डीएफओ लुधियाना के संयुक्त निदेशक पंकज झा ने अलग-अलग योजनाओं, उद्यम रजिस्ट्रेशन के ज़रिए एंटरप्राइज़ को फॉर्मल बनाने के फ़ायदों के बारे में बताया गया।

सूर्य भूषण, शाखा प्रभारी, राष्ट्रीय एससी-एसटी हब, लुधियाना ने राष्ट्रीय एससी-एसटी हब योजना के उद्देश्यों और भारत सरकार की सार्वजनिक खरीद नीति पर विस्तार से बताया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक, एमएसएमई डीएफओ, लुधियाना पीयूष चतुर्वेदी, उप निदेशक/पी एंड डी (पीपी), बीबीएमबी चंडीगढ़ हरकिरनजीत कौर, उप निदेशक/पी एंड डी (टीएस), बीबीएमबी चंडीगढ़ सौरभ अवस्थी, जूनियर असिस्टेंट, अलिम्को कानपुर, मनीष कुमार, मैनेजर (कॉन्ट्रैक्ट्स), आईओसीएल पानीपत रिफाइनरी,दीपक शर्मा, सीनियर ट्रेनर, जेम चंडीगढ़,यश कुमार गर्ग, एजीएम एसबीआई एलएचओ पटियाला,अशोक कुमार बंसल, चीफ मैनेजर, एसबीआई एलएचओ पटियाला समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.