Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा सरकार पर पशुपालन विभाग में फर्जी नियुक्तियों और तबादलों का आरोप, सीबीआई जांच की मांग

Summer express/कैथल, बलिंद्र कुमार-: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग में बड़े स्तर पर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। कैथल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने दावा किया कि राज्य में केवल छह जिलों में ही पशु पॉलीक्लिनिक संचालित हो रहे हैं, जबकि 21 जिलों में कागजों पर पॉलीक्लिनिक दर्शाकर वेटरनरी सर्जनों की नियुक्तियां और तबादले किए जा रहे हैं।

सुरजेवाला ने कहा कि वर्तमान में भिवानी, रेवाड़ी, सिरसा, रोहतक, पानीपत और जींद में ही पशु पॉलीक्लिनिक कार्यरत हैं। इसके बावजूद जिन जिलों में न भवन है और न ही आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं, वहां भी डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। उनका आरोप है कि कई स्थानों पर डॉक्टरों का एक कागजी पॉलीक्लिनिक से दूसरे कागजी पॉलीक्लिनिक में तबादला भी किया जा रहा है, जबकि जमीन पर ऐसी कोई संस्था मौजूद नहीं है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के बजट में महेंद्रगढ़ सहित छह नए जिलों में पशु पॉलीक्लिनिक स्थापित करने की घोषणा की गई थी और इसके लिए बजट भी स्वीकृत किया गया था। हालांकि, अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इसके बावजूद विभागीय स्तर पर नियुक्तियों और तबादलों की प्रक्रिया जारी है, जिससे पूरे मामले पर सवाल खड़े हो रहे हैं।कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि यह पशुपालकों के हितों के साथ खिलवाड़ और सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला है। उन्होंने कहा कि कागजों पर संस्थान बनाकर कर्मचारियों की पोस्टिंग करना प्रशासनिक पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। साथ ही सभी कथित फर्जी पोस्टिंग आदेश रद्द करने, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और वास्तविक पॉलीक्लिनिकों का निर्माण सुनिश्चित करने की भी मांग की।

प्रेसवार्ता के दौरान सफाई व्यवस्था और कूड़ा प्रबंधन से जुड़े एक सवाल के जवाब में सुरजेवाला ने कहा कि किसी एक ठेकेदार को लंबे समय के लिए कूड़ा प्रबंधन का ठेका देना उचित नहीं है। उनका कहना था कि इस व्यवस्था की जगह स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर दिए जाने चाहिए ताकि क्षेत्र के युवाओं और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक लाभ मिल सके।उन्होंने अपने एक पुराने बयान को लेकर उठे विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। सुरजेवाला ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की बात करना था। यदि उनके किसी बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें इसका खेद है। उन्होंने कहा कि गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग हमेशा उनके परिवार की तरह रहे हैं और कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत भी यही वर्ग हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा का चुनाव आयोग पर हमला,बोले—लोकतंत्र में वोट का अधिकार सर्वोपरि

हिमाचल की विकास परियोजनाओं को लेकर भी उठाए सवाल Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा ने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने मतदाता सूचियों से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम...

धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता,खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बढ़ाई पुरस्कार राशि

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा, ओलंपिक-पैरालंपिक पदक विजेताओं को 5 करोड़ तक की पुरस्कार राशि Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने खेलों के...

यमुनानगर में विजिलेंस की कार्रवाई, 9,500 रुपये रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में स्टेट विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनफोर्समेंट थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रजनी को कथित तौर पर 9,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रेत और बजरी से भरे खनन वाहनों को निकलने देने...

गुरुग्राम में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, रामबाग श्मशान कमेटी ने नया समझौता करने से किया इनकार

Summer express, गुरुग्राम। शहर में लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। नगर निगम और मदनपुरी स्थित रामबाग श्मशान प्रबंधन कमेटी के बीच हुआ समझौता 21 अक्टूबर को समाप्त हो गया, लेकिन कमेटी ने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। पांच दिन बीतने के बावजूद नगर निगम...

फरीदाबाद में परमिट के पैसों को लेकर टैक्सी चालक की हत्या, दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फरीदाबाद, अनिल मंगला। फरीदाबाद के सेक्टर-77 में टैक्सी चालक की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी कुंदन निवासी चांदपुर को काबू किया है। पुलिस की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.