दलजीत विक्की | लुधियाना
जिला भाजपा विधानसभा सैंट्रल की तरफ से रविवार को अमृतसर स्थित भगवान वाल्मीकि तीर्थ में चल रही कार सेवा में भाग लेने के लिए 7 बसों का काफिला भाजपा पंजाब के कैशियर गुरदेव शर्मा देबी के नेतृत्व में रवाना हुआ।भगवान वाल्मीकि तीर्थ पंहुचकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने भाजपा पंजाब के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने कार सेवा कर भगवान वाल्मीकि जी का आर्शीवाद लिया। देबी ने पवित्र तीर्थ की पावन मिट्टी के माथे पर लगाते हुए कहा उनका अहोभाग्य है कि उन्हें भगवान वाल्मीकि जी की पावन भूमि पर कारसेवा करने का सुअवसर मिला है। त्रिकालदर्शी भगवान वाल्मीकि जी की कलम से लिखी पवित्र रामायण का जिक्र करते हुए उन्होने कहा रामायण ने हमें माता-पिता, बहन-भाई सहित अन्य पारिवारिक रिश्तो की पहचान देने के साथ-साथ सांसारिक जीवन व्यतीत करने के लिए मार्गदर्सन किया। इस अवसर पर चौधरी यशपाल, अजयपाल दिसावर, आदित्य बग्गन,साहिल डिमाना,शिबू सहोता, शिंदरपाल शिंदा, अशोक दानव बंटू, अरुण वैद, पवन टांक, अर्जुन भुंबक व बंटी गिल सहित महिला और युवा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।