Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में फिर सक्रिय होगा मानसून : मौसम बदलेगा, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं के आसार

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़े मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 20 जुलाई से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा और महीने के अंत तक अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के साथ खरीफ फसलों को भी फायदा होगा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 20 और 25 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव के क्षेत्र मानसून को और मजबूत करेंगे। वहीं सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विज्ञानी डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक 20 से 30 जुलाई के बीच पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल और जींद में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं मध्य और दक्षिणी हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और भिवानी सहित पश्चिमी हरियाणा में भी मौसम बदलने की संभावना है। यहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को लंबे समय से बनी उमस से राहत मिलेगी। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश खरीफ फसलों, विशेषकर धान और कपास के लिए लाभदायक साबित होगी।

मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने, भूस्खलन और नदियों के जलस्तर बढ़ने की आशंका भी जताई है। ऐसे में पहाड़ी इलाकों की यात्रा करने वाले लोगों और उत्तरी हरियाणा के जिलों के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना रहा। हिसार में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिरसा में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री, भिवानी में 38.8 डिग्री, फतेहाबाद में 36.8 डिग्री और नारनौल में 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रोहतक 40.3 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन सोमवार से मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होंगी और जुलाई के अंतिम सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.