Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खरखौदा में कोर्ट से लौट रहे दो सगे भाइयों पर हमला, पुरानी रंजिश की आशंका

Summer express, खरखौदा। हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा में अदालत से पेशी पूरी कर लौट रहे दो सगे भाइयों पर कुछ युवकों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लकड़ी के डंडों से दोनों की पिटाई कर दी, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद आरोपित कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार गांव फरमाना निवासी अनुज और रोहित सोमवार को एक पुराने आपराधिक मामले में निर्धारित तारीख पर खरखौदा न्यायालय पहुंचे थे। न्यायिक अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण दोनों ने अदालत में अपनी हाजिरी दर्ज कराई और इसके बाद पैदल बस अड्डे की ओर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि सरकारी स्कूल के समीप पहुंचते ही एक कार में सवार होकर आए चार से पांच युवकों ने दोनों भाइयों को रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने बिना किसी विवाद के उन पर लकड़ी के डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।

घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से कार लेकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस की शुरुआती जांच में हमले के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपितों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.