Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सराज में दो नाबालिग भाइयों से कथित मारपीट का मामला, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: मंडी जिले के सराज क्षेत्र में दो नाबालिग सगे भाइयों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। उपतहसील बागाचनोगी के तहत आने वाले कहलणी गांव की इस घटना ने क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि जातिगत रंजिश के चलते क्षेत्र के कुछ किशोरों ने दोनों भाइयों को बंधक बनाकर पूरी रात मारपीट की। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

पीड़ित पक्ष, परिजनों और स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार से मिला और मामले में निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि घटना में शामिल सभी आरोपी नाबालिग हैं और पीड़ित बच्चों के साथ ही स्कूल में पढ़ते हैं।पीड़ित बच्चों के पिता सुंदर सिंह ने बताया कि उनके दोनों बेटे जन्म से ही सफेद मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले करीब दो वर्षों से उनके बच्चों को लगातार परेशान किया जा रहा था। बच्चों ने डर और जान से मारने की कथित धमकियों के कारण परिवार को पूरी जानकारी नहीं दी। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद ही दोनों बच्चों ने हिम्मत जुटाकर पूरी घटना परिवार को बताई।परिजनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। स्थानीय लोगों ने भी दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों नाबालिगों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मामले को लेकर अफवाहों से बचें और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.