Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, कई राज्यों से जताया समर्थन

Summer express/कुरुक्षेत्र/गुरदीप सिंह गुजराल-:भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को पिहोवा क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली के किसान घाट पर आयोजित एक दिवसीय प्रदर्शन में भाग लेने के लिए रवाना हुए। प्रदर्शन में शामिल किसानों का कहना है कि प्रस्तावित समझौता कृषि क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है, इसलिए इसे लागू करने से पहले व्यापक विचार-विमर्श किया जाना चाहिए।

युवा किसान नेता प्रिंस वड़ैच ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन में देश के विभिन्न राज्यों से 120 से अधिक किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का उद्देश्य अपनी मांगों को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से सरकार के सामने रखना है। उनका कहना है कि कृषि से जुड़े मुद्दों पर किसानों की राय को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और किसी भी बड़े व्यापारिक समझौते से पहले सभी पक्षों से चर्चा आवश्यक है।प्रिंस वड़ैच ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन से पहले कई किसान नेताओं और संगठन पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्होंने दावा किया कि भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी सहित कई प्रमुख नेताओं पर कार्रवाई की गई, जिससे किसानों में नाराजगी है। किसानों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर दिल्ली पहुंचे हैं और सरकार से अपेक्षा करते हैं कि उनकी बात सुनी जाए। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने भी आवश्यक इंतजाम किए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.