Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लाहलड़ी में जर्जर मकान बना जानलेवा खतरा, ग्रामीणों ने एसडीएम से जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: नगर निगम हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले गांव लाहलड़ी में एक जर्जर मकान पिछले लंबे समय से लोगों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। मकान के लगातार क्षतिग्रस्त होने और हाल ही में उसके एक हिस्से से मलबा गिरने के बाद ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर मकान को जल्द गिराने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि यह मकान दोनों ओर जाने वाले सार्वजनिक रास्तों के बीच स्थित है, जिससे हर दिन दर्जनों लोगों को जान जोखिम में डालकर वहां से गुजरना पड़ता है। उनका आरोप है कि पिछले एक वर्ष से प्रशासन को लगातार इस खतरे से अवगत कराया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन और प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कमलेश पटियाल ने बताया कि मकान की हालत लगातार खराब होती जा रही है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से जनहित को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करने की अपील की।

वहीं, सेना से सेवानिवृत्त अनिल कुमार ने बताया कि सात जून 2025 को ग्रामीणों ने नगर निगम आयुक्त को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद मकान मालिक को नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। जनवरी में दोबारा शिकायत दर्ज कराई गई और पुलिस ने भी मौके का निरीक्षण किया, फिर भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी संभावित दुर्घटना से पहले जर्जर मकान को गिराकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़े हादसे की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

Summer express/कांगड़ा, राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं। कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है। वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई...

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम  पूरा करने के निर्देश

Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का...

अशोक अरोड़ा का सरकार पर हमला, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की मांग

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से तत्काल बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों के साथ बातचीत करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से चल...

पंचकूला-सहारनपुर हाईवे के पास युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Summer express, यमुनानगर। पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर रुहला खेड़ी गांव के पास बुधवार सुबह खेतों में पानी की डोल से करीब 30 से 32 वर्षीय युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के शरीर पर केवल अंतःवस्त्र थे, जबकि आसपास उसके अन्य कपड़े नहीं मिले। उसके गले में मंगलसूत्र और पैरों...

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.