Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में 4,729 शक्ति केंद्रों पर भाजपा की टिफिन बैठकें, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

Summer express/पंचकूला, 21 जुलाई-: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर के 4,729 शक्ति केंद्रों पर टिफिन बैठकों का आयोजन किया। पंचकूला जिले के कालका विधानसभा क्षेत्र के पिंजौर मंडल स्थित मानकपुर शक्ति केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बूथ कार्यकर्ताओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ सहभोज किया।

मुख्यमंत्री अपने साथ टिफिन लेकर बैठक में पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय माहौल में भोजन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यशैली में कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद, उनके विचारों को महत्व देना तथा हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि टिफिन बैठकें केवल सहभोज का कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठनात्मक समन्वय और आपसी विश्वास को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम हैं।बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बूथ समिति की सक्रियता, डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम, ‘मन की बात’ अभियान तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के समापन पर अनुसूचित जाति समाज से जुड़े लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री को हलवा खिलाकर उनका स्वागत किया और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, मंडल अध्यक्ष हरीश मोंगा, जिला उपाध्यक्ष पवन कुमारी, जिला आईटी प्रमुख करण जोशी, शक्ति केंद्र प्रमुख राम कुमार शर्मा, पार्षद गुलशन ठाकुर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुनील धीमान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री डॉ. कृष्ण बेदी ने सेक्टर-9, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने महेशपुर, कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने सेक्टर-21 तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कुंडी शक्ति केंद्र में आयोजित टिफिन बैठकों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज किया।जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि टिफिन बैठकों का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, संगठनात्मक संवाद को मजबूत करना तथा भाजपा को बूथ स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम संगठन की जमीनी पकड़ को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.