Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला को पुलिस ने किया नजरबंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की दोहराई मांग

Summer express/फरीदाबाद,अनिल मंगला -:दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए समर्थकों के साथ रवाना होने की तैयारी कर रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला को बुधवार को फरीदाबाद पुलिस ने उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे।नजरबंदी के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए लखन सिंगला ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि छात्रों की भी प्रमुख मांग है।

सिंगला का आरोप था कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार जवाबदेही से बच रही है और छात्रों की चिंताओं की लगातार अनदेखी की जा रही है।उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएगी। सिंगला ने कहा कि वह किसी भी परिस्थिति में कानून अपने हाथ में नहीं लेंगे। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद पुलिस के सहयोग और आवश्यक अनुमति मिलने के बाद ही वह अपने समर्थकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना होंगे और पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होंगे।लखन सिंगला ने कहा कि एक दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पुलिस द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार को पूरे देश ने देखा है। उनके अनुसार, इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित और छात्रों के मुद्दों को लेकर अपना संघर्ष आगे भी जारी रखेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.