Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर बोले सीएम सैनी, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Summer express, सिरसा | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा के किन्नू को ज्योग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) टैग मिलने पर प्रदेश के किसानों को बधाई दी। उन्होंने इसे हरियाणा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह राज्य का पहला फल है, जिसे जीआई टैग की मान्यता मिली है। इससे सिरसा के किन्नू को देश और विदेश के बाजारों में नई पहचान मिलेगी तथा किसानों की आय बढ़ाने के नए अवसर पैदा होंगे।

सिरसा में जिला जनसंपर्क एवं शिकायत निवारण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जीआई टैग किसी उत्पाद की विशिष्ट गुणवत्ता और भौगोलिक पहचान का प्रमाण होता है। इससे सिरसा के किन्नू की ब्रांड वैल्यू मजबूत होगी और बाजार में इसकी मांग बढ़ने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने किसानों से गुणवत्ता और उत्पादन मानकों को बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि यदि किन्नू की गुणवत्ता लगातार बेहतर रखी गई, तो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी अलग पहचान बनेगी। इससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और बागवानी क्षेत्र को भी नई मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसका लाभ आने वाले समय में क्षेत्र के हजारों किसानों को मिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...

पांगी की लाइफलाइन सड़क बनी जानलेवा, हर सफर में हादसे का खत

Summer express, चंबा। हिमाचल प्रदेश की पांगी घाटी को लाहौल और कुल्लू से जोड़ने वाला संसारी-किलाड़-तिंदी-थिरोट सड़क मार्ग आज भी यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा दुर्गम पहाड़ों को काटकर तैयार की गई यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाती है, लेकिन वर्षों बाद भी इसका बड़ा हिस्सा...

मंडी में पीएम मोदी के खिलाफ लिखे गए आपत्तिजनक स्लोगन हटाए, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सार्वजनिक दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक स्लोगनों का मामला सामने आने के बाद नगर निगम ने उन्हें तत्काल हटवा दिया है। घटना के बाद मंडी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.