Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंत्री रणबीर गंगवा बनकर लोगों को ठगने वाले दो साइबर आरोपी गिरफ्तार

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा के नाम का दुरुपयोग कर अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों को झांसे में लेने की कोशिश करने वाले दो साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर थाना पुलिस और सीआईए की संयुक्त टीम ने राजस्थान के अलवर जिले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने मंत्री रणबीर गंगवा के नाम से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मोबाइल सिम कार्ड जारी कराया था। सिम को इस तरह सक्रिय किया गया था कि ट्रूकॉलर पर कॉल आने पर मंत्री रणबीर गंगवा का नाम दिखाई देता था। इससे लोग आसानी से कॉल पर भरोसा कर लेते थे।

विश्वास कायम करने के लिए आरोपियों ने मंत्री के आधिकारिक फेसबुक पेज से  हिसार में आयोजित एक कार्यक्रम की तस्वीर डाउनलोड कर उसे अपने व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो के रूप में लगा रखा था। इसी तरीके से वे अधिकारियों और भाजपा नेताओं को कॉल कर स्वयं को मंत्री बताकर प्रभाव डालने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अंबाला स्थित अधीक्षण अभियंता और गुरुग्राम के एक अधिकारी को फोन कर अपने किसी व्यक्ति का काम कराने का दबाव बनाया। इसके बाद पानीपत और करनाल के भाजपा जिलाध्यक्षों को भी कॉल किए गए।

हालांकि दोनों भाजपा जिलाध्यक्ष पहले भी मंत्री रणबीर गंगवा से बातचीत कर चुके थे। बातचीत के दौरान कॉल करने वाले की आवाज और बोलने के अंदाज पर उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद करनाल भाजपा जिलाध्यक्ष ने सीधे मंत्री के निजी नंबर पर संपर्क कर जानकारी ली, जिससे पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि उन्हें इस संबंध में करनाल और पानीपत के भाजपा जिलाध्यक्षों से सूचना मिली थी। शिकायत मिलते ही पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी व्यक्ति से ठगी होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

मंत्री के निजी सहायक अरुण कुमार की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। शिकायत में बताया गया कि कोई अज्ञात व्यक्ति मंत्री के नाम से फर्जी सिम का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और राजस्थान के अलवर जिले के नाडका गांव में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि मंत्री के पीए की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा आरोपियों ने इससे पहले किन-किन लोगों से संपर्क किया था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.