Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में नहरी पानी की चोरी रोकने पहुंचे अधिकारियों पर हमला, पांच घायल

Summer express, गुरुग्राम | गुरुग्राम को पेयजल उपलब्ध कराने वाली एनसीआर नहर पर अवैध रूप से नहरी पानी की चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग की टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर कस्सी व लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें एसडीओ, जेई, चालक और दो बेलदार घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, जीडब्ल्यूएस सब डिवीजन गुरुग्राम के एसडीओ यशपाल अपनी टीम के साथ एनसीआर नहर क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे। टीम में जेई सौरभ पांडे, चालक और दो बेलदार भी शामिल थे। गश्त के दौरान मांडोठी गांव के पास अधिकारियों ने देखा कि दो ट्रैक्टरों पर भारी क्षमता की मोटरें लगाकर नहर से अवैध रूप से पानी निकाला जा रहा था।

जब सिंचाई विभाग की टीम ने पानी की चोरी रोकने का प्रयास किया, तो मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और हमलावरों ने कस्सी तथा लाठी-डंडों से अधिकारियों और कर्मचारियों पर हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए टीम के सदस्य मौके से भागे, लेकिन आरोपियों ने उनका पीछा कर मारपीट की।

घटना के दौरान वीडियो रिकॉर्ड कर रहे अधिकारियों के मोबाइल फोन भी आरोपियों ने छीन लिए और उन्हें नहर में फेंक दिया। आरोप है कि हमलावरों ने एसडीओ को भी नहर की माइनर में धक्का दे दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं।

किसी तरह जान बचाकर सभी अधिकारी और कर्मचारी मांडोठी पुलिस चौकी पहुंचे, जहां उन्होंने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कुछ लोग हाथों में डंडे और अन्य हथियार लेकर विभागीय टीम पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे। कर्मचारी नेताओं ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो विभाग के कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

पुलिस ने सिंचाई विभाग की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, जानलेवा हमला करने, मारपीट, मोबाइल छीनने और नहरी पानी की चोरी समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है तथा जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.