Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जेपी नड्डा ने जूस पिलाकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन, सरकार ने मांगों पर सकारात्मक रुख का दिया भरोसा

Summer express, गुरुग्राम | पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और पेपर लीक के खिलाफ सख्त व्यवस्था की मांग को लेकर अनशन पर बैठे इंजीनियर एवं समाजसेवी सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचकर उन्हें जूस पिलाया, जिसके बाद 26 दिनों से जारी अनशन खत्म हो गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार,  देर रात करीब 11:15 बजे जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मेदांता अस्पताल पहुंचे। दोनों नेताओं ने आईसीयू में भर्ती सोनम वांगचुक से मुलाकात की और उनकी मांगों पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली गई। इस मौके पर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जिसमें केंद्रीय मंत्री उन्हें जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराते दिखाई दे रहे हैं।

अनशन समाप्त करने के बाद सोनम वांगचुक ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी विवाद या समस्या का सबसे प्रभावी समाधान संवाद के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेगी।

मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आश्वासन दिया कि सरकार जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले लोगों और 20 जुलाई को संसद मार्च में शामिल छात्रों एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। इसके अलावा, नीट पेपर लीक विवाद से प्रभावित छात्रों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की संभावना पर भी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।

जेपी नड्डा ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार पहले से ही संसद में पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कानून और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधारों को लेकर चर्चा कर रही है। उनका कहना था कि देश में पारदर्शी और विश्वसनीय परीक्षा व्यवस्था स्थापित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक द्वारा अनशन समाप्त करने का फैसला सकारात्मक संवाद का परिणाम है। सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.