Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बाथू में कथित अवैध खनन पर भाजपा का विरोध, स्वां नदी किनारे पहुंचे राम कुमार; सरकार और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Summer express/ऊना, राकेश-:जिला ऊना के बाथू क्षेत्र में स्वां नदी के किनारे कथित अवैध खनन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। भाजपा नेता राम कुमार शर्मा अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और स्वां नदी के किनारे कथित अवैध खनन से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार, प्रशासन और माइनिंग विभाग पर अवैध खनन रोकने में विफल रहने के आरोप लगाए।

राम कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वां नदी के चैनलाइजेशन पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे, ताकि नदी के बहाव को नियंत्रित किया जा सके और आसपास की सरकारी व निजी भूमि को सुरक्षित रखा जा सके। उनका आरोप है कि वर्तमान में कथित अवैध खनन के चलते नदी किनारे कई स्थानों पर गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं, जिससे चैनलाइजेशन व्यवस्था प्रभावित हो रही है और कृषि भूमि को नुकसान पहुंच रहा है।उन्होंने कहा कि खनन के कारण बने कई फीट गहरे गड्ढों में बरसाती पानी भर गया है, जिससे किसानों के खेत तालाब जैसे दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में यह स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है तथा इन गहरे गड्ढों के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कथित रूप से अवैध खनन जारी है, लेकिन प्रशासन और माइनिंग विभाग इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो पर्यावरण, कृषि भूमि और स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।राम कुमार शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बड़ी संख्या में माइनिंग लीज जारी की गई थीं, जिनका कुछ स्थानों पर नियमों के विपरीत उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि कथित अवैध खनन की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा स्वां नदी और आसपास की भूमि को नुकसान से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.